डॉ. रेणु शाही के चित्र में गंगा को स्वच्छ रखने का संदेश
- A1 Raj
- 18 जून 2024
- 4 मिनट पठन
जयपुर में राजस्थान ललित कला अकादमी, कलाचर्चा ट्रस्ट, भोरूका चेरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में वरिष्ठ कलाकार सुरेन्द्र पाल जोशी की स्मृति में दिनांक बारह से सोलह जून,
2024, आदरणीय कलागुरु स्व. सुरेंद्र पाल जोशी की स्मृति में आयोजित 'कलाशिविर' एवं चित्रकला प्रदर्शनी "उत्तरायण" का आयोजन किया गया उद्घाटन एवं पुष्पांजलि के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री गोपाल खेताची, विनय शर्मा, अकादमी के सचिव डॉ. रजनीश, चित्रकार लक्ष्मी नारायण भारद्वाज, राज कुमार चौहान, संदीप शर्मा, अजय मिश्रा आदि सम्मानित कलाकारों के अतिरिक्त शिविर में भाग लेने वाले कलाकार एवं विद्यार्थी भी उपस्थित थे l

एक दिन के कला शिविर सभी 36 कलाकारों ने पर्यावरण संरक्षण पर चित्रकारी की l जिसमें वरिष्ठ कलाकारों में नीलम नियाजी ने पेड़ों के संरक्षण, डॉ. शकुंतला महावर ने "जयपुर" को धरोहर के रूप मे दिखाया और उसमे आवारा गायों के दयनीय स्थिति को चित्रित किया l वीर नारायण आर्या ने ब्रह्मांड के रहस्य को दिखाया, नीलू ने प्रकृति एवं मानव संवेदना, अदिति ने प्राकृतिक सुंदरता को दिखाया l

डॉ. रेणु शाही ने माँ "गंगा" को स्वच्छ रखने का संदेश देते हुए गंगा के घाट का चित्रण किया l इनका कहना है कि धार्मिक व सामाजिक दृष्टि से गंगा का जल हमारे लिए बहुत उपयोगी है, इसलिए हम सभी को
संकल्प लेना चाहिए कि गंगा में गंदगी डालकर उन्हें दूषित ना करें l

इसी क्रम में हरिओम पाटीदार ने दृश्यचित्र को काले - सफेद रंग में अंकित किया, रितिक पटेल ने अपने उभरी मूर्ति शिल्प से संरक्षण का संदेश दिया जो सभी कला विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनी l तेरह को सभी कलाकृतियों की प्रदर्शनी राजस्थान ललित कला अकादमी के ही कला दीर्घा में लगायी गयी l जिसका उद्घाटन प्रो. चिन्मय मेहता ( वरिष्ठ कलाकार व पूर्व विभागाध्यक्ष, दृश्य कला संकाय, राजस्थान विश्विद्यालय, जयपुर ) के कर कमलों द्वारा किया गया l प्रदर्शनी के लिए मेहता जी ने सभी कलाकारों को बधाई भी दी l

शनिवार को समापन समारोह आयोजित हुआ। जिसमें में चार युवा कलाकारों अभिषेक सैनी, कृष्ण
कुमार जागरवाल और हिमाक्षी शर्मा को उनके उत्कृष्ट कृतियों के लिए पांच'-पांच हज़ार रुपये का इनाम
एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। तथा केशव कश्यप को सुरेंद्र पाल जोशी युवा सृजन सम्मान में ग्यारह हज़ार राशी व सम्मान- पत्र दिया गया। प्रदर्शनी में कलाकारों को झाबर सिंह खर्रा (मंत्री, नगरीय विकास एवं आवासन, राजस्थान सरकार ) और विशिष्ठ अतिथि प्रो. भवानी शंकर शर्मा (वरिष्ठ कलाकार, पूर्व अध्यक्ष राजस्थान ललित कला अकादमी एवं पूर्व डीन फैकल्टी फाइन आर्ट्स, बनस्थली विद्यापीठ) रहें है l

कलाकारों की ओर से बनाई गई कलागुरु सुरेन्द्र पाल जोशी के व्यक्ती चित्र भी आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम के अंत ने जोशी जी की धर्म पत्नी संगीता जोशी एवं कालक्रम के संयोजक ताराचंद शर्मा ने सभी को धन्यवाद दिया तथा कहा कि लोगों में जागरूकता बनी रहे इसलिए ऐसे आयोजनों की आवश्कता है lडॉ. रेणु शाही के चित्र में गंगा को स्वच्छ रखने का संदेश"

जयपुर में राजस्थान ललित कला अकादमी, कलाचर्चा ट्रस्ट, भोरूका चेरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में वरिष्ठ कलाकार सुरेन्द्र पाल जोशी की स्मृति में दिनांक बारह से सोलह जून,
2024, आदरणीय कलागुरु स्व. सुरेंद्र पाल जोशी की स्मृति में आयोजित 'कलाशिविर' एवं चित्रकला प्रदर्शनी "उत्तरायण" का आयोजन किया गया उद्घाटन एवं पुष्पांजलि के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री गोपाल जी खेताची, विनय शर्मा, अकादमी के सचिव डॉ. रजनीश, चित्रकार लक्ष्मी नारायण भारद्वाज, राज कुमार चौहान, संदीप शर्मा, अजय मिश्रा आदि सम्मानित कलाकारों के अतिरिक्त शिविर में भाग लेने वाले कलाकार एवं विद्यार्थी भी उपस्थित थे l








टिप्पणियां