डॉ. रेणु के शिव और कल्कि
- A1 Raj
- 17 अप्रैल 2024
- 2 मिनट पठन
जवाहर कला केंद्र के सुकृति कला दीर्घा में अभी लगभग 75 महिला कलाकारों की एक अनूठी कला प्रदर्शनी का आयोजन विनीता आर्ट के सौजन्य से आयोजित की गई। जहा डेढ़ सौ के लगभग छोटे आकार के चित्रों की प्रदर्शनी एक साथ देखने को मिली l प्रदर्शनी का उदघाटन मुख्य अतिथि के रूप मे आए हिमांशु गौतम के करकमलों द्वारा किया गया था l

इस प्रदर्शनी में सभी कलाकारों ने भारत, विशेषकर राजस्थान के प्राचीन एवं इतिहास ऐतिहासिक भवनों एवं साँस्कृतिक विरासत को अपने चित्रों में उकेरा है जो बहुत ही सुंदर कृतियों के रूप में देखने को मिली l इन्हीं चित्रों में दो कृतियां डॉ. रेणु शाही की थी जो बहुत प्रसिद्ध स्थानों की ना होते हुए भी अलग दिखाई दे रही थी l उन्होंने बताया कि इन दो चित्रों में एक नाथद्वारा में स्थित "विश्वास स्वरूपम" की शिव प्रतिमा की है l और दूसरा विष्णु के अंतिम अवतार 'भगवान कल्कि' के 'अश्व के मदिर' का चित्र है जो लगभग 300 वर्षों से हवामहल के निकट अवस्थित है l परंतु राजस्थान क्या जयपुर के ही लोगों को इसके बारे में नही पता है l








टिप्पणियां