top of page
खोज करे

टाक क्षत्रिय समूह का वांशिक इतिहास एवं ‘‘मानव मात्र के आत्मिक उत्थान के विभिन्न सोपान‘‘का विमोचन उँकार ध्वनि नाद के साथ समाज गणमान्य लोगों की उपस्थिति में हुआ

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 20 जन॰ 2024
  • 2 मिनट पठन

सामाजिक विकास के लिए शोध ग्रंथ का हुआ विमोचन

टाक क्षत्रिय विकास संस्थान जयपुर के तत्वाधान में शुक्रवार दिनांक 19.01.2024 को होटल ग्रांड, सफारी, गोपाल पूरा रोड़ जयपुर में संस्थान के संस्थापकीय अध्यक्ष इंजीनियर उमराव सिंह टाक द्वारा स्वप्रेरणा से टाक क्षत्रिय समूह के वांशिक इतिहास की खोज पर रचित बहुप्रत्यक्षित ग्रंथ-

‘‘टाक क्षत्रिय समूह का वांशिक इतिहास‘‘

एवं

‘‘मानव मात्र के आत्मिक उत्थान के विभिन्न सोपान‘‘

का विमोचन उँकार ध्वनि नाद के साथ समाज के लगभग डेड सौ गणमान्य लोगों की उपस्थिति में हुआ।



श्री गणेश स्तुति एवं सरस्वती वंदना के द्वारा कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ। शोधकर्ता उमराव सिंह टाक ने स्वति वाचन करते हुये, गुरू, गणेश आदि देवताओं का वैदिक मंत्रो से पंचोपचार किया।

शोध ग्रंथ के विषय पर डिजिटल व्याख्यान में तत्थात्मक विवरण की प्रस्तुति के साथ लेखक उमराव सिंह टाक ने बताया है कि यह ग्रंथ टाक क्षत्रिय समाज के सर्वांगिण विकास के लिए ही नहीं वरण मानव मात्र के मानसिक, आध्यात्मिक विकास के निमित्त भी सकारात्मक दिशा तय करेगा।

पिताम्बरा शक्ति पीठ दतिया व कामाख्या (आसाम) शक्ति पीठ से विधिवत्त शाक्त दिक्षित उमराव सिंह टाक ने बताया कि इस ग्रंथ के द्वितीय खंड ‘‘मानव मात्र के आत्मिक उत्थान के विभिन्न सोपान‘‘ के विभिन्न सात अध्यायों में क्रमिक रूप से उपेक्षित वैदिक संस्कृति को पुनः कैसे जीवन में प्रतिस्थापित करे, इसकी गवेषणात्मक वैदोक्त रूचिकर प्रस्तुति की है।

टाक क्षत्रिय विकास संस्थान के मानक संपादक डॉ. पवन टाक ने कहा कि क्षत्रिय जाति समूह के उद्गम का पूर्ण का जानकारी का अभाव हो तो उसका इतिहास पुरानी राव वंशावलियों, पूरासम्पंदा, शिलालेख व प्रमाणिक एतिहासिक शोध ग्रंथो के द्वारा गवेषणा पूर्व समन्वय करते हुए जाति शोध समुद्र में मोती निकालना जितना दुर्लभ है यह इस पुस्तक के प्राक्कथन लेखक सुरेन्द्र सिंह पंवार साहेब, जबलपुर के अपने कथन से सहज ही समझा जा सकता है।



वही कार्यकारी अध्यक्ष ठाकुर सम्पत सिंह टाक ने कहा कि इस शोध ग्रंथ में राष्ट्रीयस्तर के विभिन्न क्षत्रिय समाज के शिखर प्रमुखों, राज्य के मुख्य मंत्री सहित कैबिनेट मंत्रियों व ख्याति प्राप्त इतिहासकारों, विद्धानों के संदेश भी संकलित है।




इस कार्यक्रम में टाक समाज के अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त युवा प्रेरको को सम्मानित किया गया जो अपने-अपने विषय क्षेत्र में समाज का प्रतिनिधित्व करते है।




कार्यक्रम में टाक क्षत्रिय विकास संस्थान के अध्यक्ष व अखिल भारतीय टाक महासभा के अध्यक्ष कंवर लाल जी टाक एवं टाक वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति के अधिकारीयों द्वारा सामूहिक रूप से टाक क्षत्रिय समाज के नव नियुक्त बड़वाजी नरेन्द्र सिंह को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी स्वजातीय बंधुओं को प्रकाशित ग्रंथ वितरित किया गया।




 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page