झुग्गी बस्तियों के बच्चों संग मनाया स्वतंत्रता दिवस
- A1 Raj
- 17 अग॰ 2023
- 2 मिनट पठन
जयपुर। शहर के लोहामंडी रोड स्थित "अपनी बाल संस्कार पाठशाला" परिसर में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर झुग्गी बस्तियों के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर सभी लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम परिसर में सुबह 6 बजे योग प्रशिक्षक शिवानंद त्रिपाठी के सानिध्य में सभी को योगाभ्यास कराया गया। इसके बाद सात बजे सभी अतिथियों की उपस्थिति में झंडारोहण किया गया।

अपनी बाल संस्कार पाठशाला के संचालक कैप्टन शीशराम चौधरी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्थान सेवा संस्थान एवं पतंजलि किसान सेवा समिति जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में मनाया गया। वहीं कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुति देने वाले बच्चों को अतिथियों के हाथों पारितोषिक दिया गया और सभी बच्चों को पुस्तकें व नोटबुक दी गई।

कैप्टन शीशराम चौधरी ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए सभी झोपड़ियों में तिरंगा वितरित किया और तिरंगा लगाने के प्रोटोकाॅल को समझाया। वहीं अध्यापिका रीना माहेश्वरी, तनुजा जांगिड़ व परमानंद वर्मा ने बच्चों को निर्देशित किया। गौरतलब है कि उत्थान सेवा संस्थान की तरफ से पाठशाला के बच्चों को राजकीय विद्यालय में प्रवेश दिलाने की पहल की जा रही है।

इस पावन पर्व में शहीद परिवार के प्रतिनिधि सत्यवीर सिंह रोढा, राजस्थान प्रशासनिक अधिकारी योगेश, विष्णु वर्मा, उद्योगपति सियाराम शर्मा, लायंस क्लब के रामचंद्र विजयवर्गीय, रोटरी क्लब के रमेश गोयल, समाजसेवी सुल्तानसिंह कुमावत व उनकी टीम, पत्रकार महेंद्र भौमिया, रसायन शास्त्री संतोष त्रिपाठी, घुमंतू जाति उत्थान न्यास के विकास, कर्नल जगदीशचंद्र, श्याम सुंदर मूंदड़ा, गोपाल पारीक, विनोद शर्मा, महेश सारस्वत, आलोक गोयल, जलेश्वर सिंह, कैप्टन सहीराम मुंड, सुबेदार लाखन सिंह चाहर, गिरिराज प्रजापत, सुबेदार इंद्रेश दुबे, सुरेन्द्र सैन, सुबेदार शीशराम, अशोक अग्रवाल, होशियार सिंह चौधरी, राजेश पुरोहित, बृजमोहन कुमावत, शंकर जोशी, कमलेश गोयल, दिनेश अग्रवाल, कैप्टन मूलचंद मान, मूलचंद सैनी, मनोज टेलर, कैलाश व्यास, मनोज पारीक, टिम्मो देवी, रामवती जांगिड़, निर्मला त्रिपाठी, हीरामणि पारीक, डॉ. रेखा कुमावत, चेतना खंडेलवाल, बीना सैन, सरोज शर्मा, सरला गुप्ता, नीलम खंडेलवाल, शिवकांता मूंदड़ा, नर्मदा महावर, गुलाब प्रजापत, अंजली शर्मा, बच्चों के अभिभावकगण पाठशाला के बच्चों द्वारा देशभक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साक्षी बने।







टिप्पणियां