जैन सोशल ग्रुप महानगर का रजत जयंती समारोह
- A1 Raj
- 24 मार्च 2025
- 2 मिनट पठन
जैन सोशल ग्रुप महानगर का रजत जयंती समारोह —
स्मारिका ‘महानगर सफर-25’ का भव्य विमोचन
गोसेवा कर कार्यक्रम का शुभारंभ
जयपुर, 23 मार्च 2025
जैन सोशल ग्रुप महानगर द्वारा अपनी सिल्वर जुबली के उपलक्ष्य में बिड़ला ऑडिटोरियम, जयपुर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया।

संस्था अध्यक्ष संजय छाबड़ा और सचिव सुनील जैन गंगवाल ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ दुर्गापुरा गोशाला में गायों को हरा चारा खिलाकर किया गया।
इसके बाद श्रमण संस्कृति संस्थान, सांगानेर के छात्रावास में अध्ययनरत बालक एवं बालिकाओं को भोजन कराया गया।

सांयकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महावीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि सहकारिता एवं उड्डयन मंत्री गौतम दक, मुख्य अतिथि जेएसजी इंटरनेशनल फेडरेशन के अध्यक्ष अमीष दोशी, महासचिव चिराग चोकसी, सचिव महेन्द्र गिरधरवाल, नॉर्थ रीजन अध्यक्ष महेंद्र सिंघवी, पूर्व अध्यक्ष राकेश जैन, कमल संचेती, चार्ट ग्रुप के नरेश यादव, जेकेजे ज्वैलर्स के जतिन मोसूँन, समाजसेवी उत्तम पांड्या और सिटी वाइव्स के राजेश अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस मौके पर ‘महानगर सफर-25’ स्मारिका का भव्य विमोचन किया गया, जिसमें ग्रुप की 25 वर्षों की उपलब्धियों और सभी दंपति सदस्यों के विवरणों को संजोया गया है।

इस आयोजन में सीएस जैन और वीरेंद्र गदिया ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सभी दंपति सदस्यों के माता-पिता को भी आमंत्रित किया गया था और सबसे अधिक उम्र के अभिभावक को सम्मानित किया गया।

रवि जैन और दीपेश छाबड़ा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं, जिसने सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

प्रदीप जैन और राजीव जैन ने कहा कि पधारे हुए अतिथियों ने ग्रुप के सफलतापूर्वक 25 वर्ष पूर्ण करने पर सभी सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएँ दीं।







टिप्पणियां