जैन सोशल ग्रुप के 9 वे अध्यक्ष बने गौरव संचेती
- A1 Raj
- 15 मई 2023
- 1 मिनट पठन
जैन सोशल ग्रुप का शपथ ग्रहण समारोह 13 मई शनिवार 2023 को दिल्ली रोड स्थित होटल इंडाना पैलेस में संपन्न हुआ!

इस शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में इंटरनेशनल फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष कमल संचेती द्वारा जेएसजी रॉयल के अध्यक्ष गौरव संचेती, सचिव सचिव संदीप गोलेछा, एवं संपूर्ण कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण करवाई !

इस अवसर पर रॉयल परिवार के संस्थापक अध्यक्ष राजेंद्र मेडतवाल एवं रॉयल परिवार के सभी पूर्व अध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य एवं तकरीबन 100 दंपत्ति सदस्य कार्यक्रम में मौजूद रहे!

दो दिवसीय कार्यक्रम में रॉयल परिवार द्वारा राजपूताना थीम पर कैटवॉक एवं अन्य रंगारंग कार्यक्रम की उपस्थिति दी, जिसमें रॉयल परिवार के बच्चों ने भी भरपूर आनंद उठाया,पूल पार्टी एवं स्वादिष्ट भोजन आज संपन्न इस कार्यक्रम में सभी का मन मोह लिया!

कार्यक्रम के अंत में रॉयल परिवार के पूर्व अध्यक्ष गौतम कुवाड एवं संजीव कोठारी ने बताया कि जेएसजी रॉयल की स्थापना 2011 में हुई तब से अब तक रॉयल परिवार ने सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र में अनेकों इतिहास रचे, कॉविड काल के दौरान भी पूरी टीम ने जनहित कार्यक्रम करें!



















टिप्पणियां