top of page

जिनेश कुमार जैन बने इंडियन एमएसएमई चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की एक्सपोर्ट प्रमोशन कमेटी के सचिव

29 अक्टू॰ 2025
1 मिनट पठन

जिनेश कुमार जैन बने इंडियन एमएसएमई चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की एक्सपोर्ट प्रमोशन कमेटी के सचिव


जयपुर निवासी जिनेश कुमार जैन को उनके निरंतर सामाजिक योगदान, उत्कृष्ट कार्यशैली एवं उद्योग जगत में सक्रिय भूमिका को देखते हुए इंडियन एमएसएमई चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की एक्सपोर्ट प्रमोशन कमेटी (Export Promotion Committee) का सचिव (Secretary) नियुक्त किया गया है।

संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पंकज गुप्ता ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए कहा कि जैन का अनुभव, समर्पण और नेतृत्व क्षमता संगठन की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री जिनेश जैन एमएसएमई उद्यमियों के विकास एवं प्रोत्साहन के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।


जिनेश कुमार जैन ने इस अवसर पर अध्यक्ष श्री पंकज गुप्ता एवं समस्त पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की नीतियों और उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करते हुए उद्योग क्षेत्र के सशक्तिकरण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page