top of page

जयपुर समेत प्रदेशभर में सड़क हादसे भैरव नाथ बाबा मंदिर में ग्रह शांति के लिए होगा हवन पूजन

4 नव॰ 2025
1 मिनट पठन

जयपुर समेत प्रदेशभर में सड़क हादसे

भैरव नाथ बाबा मंदिर में ग्रह शांति के लिए होगा हवन पूजन

जयपुर 4 नवंबर 2025 जयपुर सहित प्रदेश भर में निरंतर हो रहे सड़क हादसों की रोक थाम के लिए श्री भैरव नाथ बाबा मंदिर मंगल विहार 80 फीट नांगल रोड , बैनाड़ रोड झोटवाड़ा पर 4 नवंबर 2025 मंगलवार सांय 7.00 बजे विशेष हवन पूजन किया जाएगा।

पुजारी मानसिंह शेखावत ने कहा-'राहु, मंगल जैसे ग्रह हादसे के कारक है, `मैं एक आध्यात्मिक व्यक्ति हूं` इसलिए ऐसा कह रहा हूं, `मैं सनातनी बंधुओं के साथ मिलकर ग्रह शांति के लिए अनुष्ठान करूंगा जिससे ऐसी दुर्घटनाएं रुक सके'

संयुक्त विकास समिति संयोजक नानक राम थावानी ने सम्माननीय सनातनी बंधुओं से निवेदन किया है कि समय पर पधारकर शुभ आयोजन को सफल बनाए ।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page