top of page
खोज करे

जयपुर शू फेयर का आगाज, बारिश में भी पहुंचे लोग

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 27 दिस॰ 2024
  • 1 मिनट पठन

जयपुर 27 दिसंबर 2024 राजस्थान के सबसे बड़े *शू फेयर* का भव्य उद्घाटन मानसरोवर R H B ग्राउंड , शिप्रा पथ थाने के सामने हवामहल विधायक महाराज बालमुकुंद आचार्य , आदर्श नगर विधायक प्रत्याशी रवि नैयर ,R F M A अध्यक्ष शिखर चंद बैराठी , महासचिव सौरभ बैराठी , समाजसेवी लक्ष्मण टेकचंदानी , छबल दास नवलानी , मनोहर गाबा ,फुटवियर होलसेलर विकास समिति संस्थापक नानक राम थावानी , अध्यक्ष राजकुमार आसवानी , वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदारआत्मा सिंह , महासचिव जगदीश गोहरानी , कोषाध्यक्ष नरेश लालवानी व उपस्थित सदस्यों ने फीता काटकर गणेश वंदना के साथ किया ।





रिमझिम बारिश, सुहावने मौसम में ग्राहक उद्घाटन से पूर्व ही खरीददारी करने ग्राउंड में पधारे ।


इस अवसर पर फुटवियर व्यापार उद्योग की समस्याओं पर चर्चा करते हुए बालमुकुंद आचार्य ने फुटवियर पर 12% जी एस टी को 5% किए जाने की मांग का समर्थन करते हुए सहयोग का भरोसा दिलाया एवं जनता बाजार , कंवर नगर में आगरा से अवैध ( बिना बिल) रूप से बड़ी मात्रा में साप्ताहिक बाजार लगाकर धड़ल्ले से फुटवियर बेचते है , उससे थोक व्यापार प्रभावित होता हैं , उस पर भी विधायक ने कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया।




थावानी ने बालमुकुंद आचार्य , रवि नैयर , शिखर चंद बैराठी व सौरभ बैराठी को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page