top of page
खोज करे

जयपुर में रावणा राजपूत का महाअधिवेशन

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 14 अप्रैल 2023
  • 2 मिनट पठन

अखिल राजस्थान रावणा राजपूत महासभा के तत्वावधान मे आगामी 16 अप्रैल 2023 को प्रातः 12 बजे से बिरला ऑडिटोरियम, जयपुर में राष्ट्रीय रावणा राजपूत प्रतिनिधि अधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है।

महासभा के संस्थापक जसवंत सिंह सोलंकी एवं प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र रावणा ने बताया कि रावणा राजपूत समाज कि चार प्रमुख मांगों पर चर्चा को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर अधिवेशन हो रहा है जिसमें प्रथम चरण मे राजस्थान सहित दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश व उत्तरप्रदेश से रावणा राजपूत समाज के प्रतिनिधि भाग लेंगे जो प्रमुख मांगों पर चर्चा करेंगे और दूसरे चरण मे समाज के 21 प्रबुद्धजनों को सामाजिक स्तर पर "राष्ट्रीय धनरूप स्वयंसेवक पुरुष्कार" से सम्मानित किया जायेगा।


रावणा ने बताया कि, प्रथम मांग राजस्थान ओबीसी सूची मे क्रम संख्या 11 पर रावणा राजपूत (दरोगा, हजूरी, वजीर) संसोधन की है, दूसरी मांग राजस्व रिकॉर्ड मे राजस्व अधिनियम 1956 के तहत धारा 136 मे खाता दूरस्ती में स्वेछिक जातिनाम शुद्धिकरण की समय सीमा 7 से 15 दिन तय की जावे, तीसरी मांग राष्ट्रीय जनगणना अभियान में जाति आधारित जनगणना की जावे और जाति की संख्या के अनुपात में आरक्षण तय किया जावे, चौथी मांग राज्य के टीएसपी क्षेत्र में राजकीय भर्तियों में आरक्षण विसंगति दूर करते हुवे राजकीय भर्तियों व पंचायतराज / पालिका / निकाय चुनाव में ओबीसी का अलग से आरक्षण तय हो।



जयपुर जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह राजावत ने बताया कि हमारे संगठन द्वारा चार सूत्री मांगो को लेकर राज्य सरकार व केन्द्र सरकार को ज्ञापन दिए जा चुके हैँ, आगे दिलीप सिंह ने बताया कि प्रेस वार्ता में संस्थापक जसवंत सिंह सोलंकी, संरक्षक कान सिंह राठौड़, प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र रावणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश पंवार, प्रदेश महामंत्री गोपाल सिंह चौहान, संगठन महामंत्री नन्द सिंह राजावत, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष दुर्गा कँवर, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह लिचाना, जयपुर शहर जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह, जयपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष उमराव सिंह मोरडा, जयपुर शहर युवा जिला अध्यक्ष महावीर सिंह सिंघावत, ग्रामीण युवा अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह नरुका, जयपुर शहर महिला जिला अध्यक्ष संतोष कँवर, जयपुर ग्रामीण महिला जिला अध्यक्ष अलका कँवर आदी मौजूद रहे।


जिसमे प्रथम चरण में दिल्ली गुजरात महाराष्ट्र, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश व उत्तरप्रदेश से रावणा राजपूत समाज के प्रतिनिधि गरी प्रमुख पर चर्चा करेंगे और दूसरे चरण में समाज के 21 प्रबुद्धजनों को सामाजिक स्तर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक पुस्कार से सम्मानित किया जायेगा।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page