top of page
खोज करे

जयपुर में 15वी सब जूनियर फुटसल नेशनल चैंपियन शिप शुरू

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 26 अग॰ 2023
  • 1 मिनट पठन

राजसिको चैयरमेन राजीव अरोड़ा ने किया शुभारंभ

इंडियन फुटसल सोकर फेडरेशन और राजस्थान फुटसल सोकर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 15वी सब जूनियर राष्ट्रीय फुटसल चैंपियनशिप का आज आगाज हुआ।



राजसिको चैयरमेन राजीव अरोड़ा ने गणेश वंदना एवम दीप प्रज्वलित कर टूर्नामेंट का आगाज़ किया।



उद्घाटन के अवसर पर इंडियन फुटसल के चैयरमेन आर एस बियानी, फाउंडर बी डी वर्मा, राजस्थान फुटसल के अध्यक्ष आलोक गुप्ता, नितिन शारदा भगेरिया, यूनिराज एलुमिनी फेडरेशन के बसंत जैन, संजय झंवर उपस्थित रहे।



राजीव अरोड़ा ने राजस्थान में इस विशाल आयोजन के लिए आयोजको को शुभकामनाएं देते हुए इस खेल के उन्नत भविष्य में सहयोग का आश्वासन दिया।



देश भर से 26 राज्यो की भागीदारी वाले इस टूर्नामेंट के सभी खिलाड़ियों को राजीव अरोड़ा ने शुभकामनाएं प्रेषित की।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page