top of page
खोज करे

जयपुर ग्रुप मुख्यालय के तत्वाधान मे प्रथम राजस्थान बटालियन एनसीसी के कैडेट्स ने "एक पेड़ मां के नाम"का पौधारोपण किया

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 12 जुल॰ 2024
  • 1 मिनट पठन


जयपुुर 12 जुलाई 2024 जयपुर ग्रुप मुख्यालय के तत्वाधान मे प्रथम राजस्थान बटालियन एनसीसी कैडेट्स ने महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीर पाल सिंह के आह्वान के बाद श्री करण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर बलराज सिंह के सानिध्य मे वृक्षारोपण कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लेते जोश ओर उत्साह से सैकड़ो कैडेट्स ने पौधारोपण करके "एक पेड़ मां के नाम" की मुहिम की आगे बढाया।

महाविद्यालय के एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ. बी. एल. दूदवाल ने बताया कि एनसीसी कैडेट्स ने महाविद्यालय परिसर, छात्रावासों के आसपास, खेल स्टेडियम एवं महाविद्यालय एनसीसी इकाई ऑफिस के सामने जामुन, कचनार, चंपा, बौगैनविलिया एवं नीम के पौधे लगाए। और कहा कि इनकी पौधो की करीब 3 वर्ष तक देखरेख कराई जायेगी।

विश्वविद्यालय कुलपति प्रोफेसर बलराज सिंह ने कैडेट्स को वृक्षारोपण का महत्व बताया एवं आमजन को पौधारोपण के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाईl

महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ एम आर चौधरी ने इस पौधारोपण कार्यक्रम को पर्यावरण बचाने की बड़ी मुहिम कहां एवं लगाए गए पौधों को कब खाद एवं पानी देना है इसके बारे में बताया l

प्रथम राजस्थान एनसीसी बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल जितेंद्र सिंह ने कहा कि बटालियन की और से 45 महाविद्यालयो- उच्च माध्यमिक विद्यालयो के 3200कैडेट्स द्वारा पौधारोपण कराया जायगा।

जयपुर ग्रुप कमांडर कर्नल सुुरेेश सिन्धुऔर प्रथम राजस्थान बटालियन के कमान अधिकारी जितेंद्र सिंह ने कैडेट्स के द्वारा की गई पौधारोपण की भूरी -भूरी प्रशंसा की l

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page