top of page
खोज करे

जयपुर ग्रुप कमांडर कर्नल वीरेंद्र कुमार ने प्रथम राजस्थान बटालियन एन सी सी का निरीक्षण किया

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 12 जुल॰ 2023
  • 2 मिनट पठन


        जयपुर ग्रुप कमांडर कर्नल वीरेंद्र कुमार 12 जुलाई 2023 को प्रात11 बजे प्रथम राजस्थान बटालियन एन सी सी का वार्षिक निरीक्षण किया।

                 निरीक्षण के दौरान

 प्रथम राजस्थान बटालियन एन सी सी के कमान अधिकारी कर्नल जितेंद्र सिंह जयपुर द्वारा जयपुर ग्रुप कमांडर कर्नल वीरेंद्र कुमार का गर्मजोशी के साथ स्वागत और अभिनंदन किया।

         प्रथम राजस्थान बटालियन एन सी सी कैडेट्स द्वारा जयपुर ग्रुप कमांडर वीरेंद्र कुमार को गार्ड ऑफ ऑनर दिया ।

        जयपुर ग्रुप कमांडर वीरेंद्र कुमार ने एन सी सी कैडेट्स दी जा रही ट्रेनिंग के विषय में बातचीत की उनकी भूरी -भूरी प्रशंसा की।


  जयपुर ग्रुप कमांडर कर्नल वीरेंद्र सिंह को ब्रिफिंग के दौरान कर्नल जितेंद्र सिंह प्रथम राजस्थान बटालियन एन सी सी के अंतर्गत आने वाले सीनियर एवं जूनियर डिवीजन के करीब 28 उच्च माध्यमिक विद्यालयों ओर 17 महाविद्यालयों में चल रही करीब 3000 एन सी सी कैडेट्स की सहशैक्षिक गतिविधियों ओर उपलब्धियों से अवगत कराया।इस अवसर पर बटालियन के प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल एस एस नाथावत उनके साथ थे। जयपुर ग्रुप कमांडर को ब्रीफिंग के दौरान कैडेट्स फुट ड्रिल, आर्म्स ड्रिल, गार्ड ऑफ ऑनर,चांदमारी ,हथियारों का प्रशिक्षण ,सैनिक मानचित्र, स्मॉल आर्म्स ,मैप रीडिंग आदि विषयों के बारे में चर्चा की गई

    

        

     जयपुर ग्रुप कमांडर कर्नल वीरेंद्र कुमार ने प्रथम राजस्थान बटालियन एन सी सी के ऑफिस ,स्टोर ,कोथ,कैंटीन,बैैरक, परिसर आदि का निरीक्षण किया।

  एन सी सी के विद्यालयों और महाविद्यालयों से आये सहयोगी एन सी सी अधिकारियों, बटालियन के सूबेदार ,स्टाफ एवं सिविल से मुलाकात किया।

      ग्रुप कमांडर विद्यालय और महाविद्यालय के सहयोगी एन सी सी अधिकारियों से चल रही है एन सी सी की गतिविधियों का जानकारी प्राप्त की और बताया कि राजस्थान के विकास के लिए एन सी सी में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित किए जाने की आवश्यकता है एन सी सी अधिकारी इस विषय में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं उन्हें कैडेट्स को प्रोत्साहित कर उनके सर्वांगीण विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना चाहिए


 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page