top of page
खोज करे

छात्र-छात्राओं को बेहतरीन प्लेसमेंट उपलब्ध कराने के लिए खण्डेलवाल वैश्य गर्ल्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में जॉब फेयर का आयोजन किया गया

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 4 जुल॰ 2024
  • 1 मिनट पठन

खण्डेलवाल वैश्य गर्ल्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में जॉब फेयर का आयोजन किया गया


कार्यक्रम में KVGIT कॉलेज के संस्थापक अध्यक्ष सोहन लाल ताम्बी, महामंत्री मुरारी लाल गुप्ता एवं कॉलेज प्राचार्या डॉ. अंजु गुप्ता भी उपस्थित रहे

वैशाली नगर स्थित खण्डेलवाल वैश्य गर्ल्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में बुधवार दिनांक 3 जुलाई 2024 को युवाओं के लिए जॉब फेयर का आयोजन किया गया।

जॉब फेयर का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को बेहतरीन प्लेसमेंट उपलब्ध कराने के साथ-साथ भविष्य में छात्राओं के लिए विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध संभावनाओं से अवगत कराना भी रहा।


कार्यक्रम में KVGIT कॉलेज के संस्थापक अध्यक्ष सोहन लाल ताम्बी, महामंत्री मुरारी लाल गुप्ता एवं कॉलेज प्राचार्या डॉ. अंजु गुप्ता भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्या डॉ अंजु गुप्ता ने छात्रों को प्लेसमेंट सेल तथा जॉब फेयर में प्रतिभागी बनने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही विभिन्न कंपनियों में प्लेसमेंट सेल के माध्यम से चयनित छात्रों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

जॉब फेयर में करीब 17 कंपनियों की ओर से प्लेसमेंट किया गया । जॉब फेयर में आईटी, फाइनेंस, इंश्योरेंस, एफ एम सी जी कंपनियों की ओर से ऑन स्पॉट ऑफर लेटर दिए जाएंगे। यह जॉब फेयर छात्राओं को कॉलेज स्तर पर ही प्रोफेशनल इंडस्ट्रीज में कदम रखने में अहम भूमिका निभाएगा।


कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम आयोजक सुश्री मृदुला धूत द्वारा प्लेसमेंट के लिए आए हुए कंपनियों के प्रतिनिधियों व प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।








 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page