चैस पेरेन्टस एसोसिएशन राजस्थान का राजस्थान शतरंज संघ पर अनियमितताओं का आरोप
- A1 Raj
- 17 मई 2024
- 1 मिनट पठन
चैस पेरेन्टस एसोसिएशन राजस्थान एवं विभिन्न जिला संधों के संयुक्त तत्वावधान में राजस्थान शतरंज संध में चल रही अनियमितताओं की तरफ ध्यान आकर्षित किया प्रेस वार्ता का आयोजन कर राजस्थान शतरंज संध पर अनेक आरोप लगाए ।

चैस पेरेन्टस एसोसिएशन राजस्थान एवं विभिन्न जिला संधों ने आरोप लगाया की वर्तमान में अध्यक्ष महावीर रांका एवं सचिव अशोक भार्गव दो अलग अलग - अलग सामानान्तर राज्य संघ चला रहे है जो कि असंविधानिक है वर्तमान परिस्थिति में अध्यक्ष महावीर रांका ने सचिव अशोक भार्गव को बरखास्त कर विनेश शर्मा का सचिव नियुक्त कर दिया एवं सचिव अशोक भार्गव ने अध्यक्ष महावीर रांका को निलम्बित कर कृष्ण गोपाल शर्मा को अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है एवं दोनों के गुट समानान्तर रूप से एक ही नाम से राजस्थान शतरंज संघ चला रहे है जों कि राजस्थान किडा अधिनियम 2005 की अनुसूची ख का उत्धन है।

चैस पेरेन्टस एसोसिएशन राजस्थान एवं विभिन्न जिला संधों ने आरोप लगाया की इस संदर्भ में ऑल इण्डिया चैस फेडरेशन को निरन्तर सूचित किया जाता रहा है लेकिन उन्होने अभी तक अपनी स्थिति स्पष्ट करने में असमर्थ रहा है जिससे राजस्थान के हजारों खिलाडियों में असमंजस की स्थिति बनी है। राज्य स्तरीय अण्डर 17 केटेगरी ओपन एवं बालिका वर्ग की सलेक्शन ट्रायल अलग अलग करायी जा रही है जिससे राजस्थान के खिलाडी ये निर्णय कर पाने में असमर्थ है कि कौससी प्रतियोगिता में भाग ले कि ऑल इण्डिया चैस फेडरेशन की प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर सके। दोनो वर्गों ने अपनी अपनी राज्य शतरंज संघ की वेबसाईट भी अलग अलग बना रखी है जो कि खिलाडियों को दिग्भ्रमित कर रही है।







टिप्पणियां