top of page
खोज करे

चेस पेरेंट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर हुआ

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 8 सित॰ 2024
  • 1 मिनट पठन

जयपुर स्थित एसएमएस इंडोर स्टेडियम में SARK INDIA एवं चेस पेरेंट्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ओपन इंटरनेशनल रैपिड रेटिंग चेस SARK INDIA टूर्नामेंट का आयोजन समूह के संस्थापक प्रसिद्ध व्यवसायी लल्लू लाल मोदी, सुमित मोदी,रजनी मोरवाल , सुनील जैन गंगवाल,ने दीप प्रज्वलन कर विधिवत उद्घाटन किया ।

टूर्नामेंट डायरेक्टर ऋषि कौशिक ने बताया कि तीन राउंड बाद बड़ा उलेट फेर हुआ जिसमें जयपुर के पुष्पेंद्र चौधरी स्वयं से 300 पॉइंट ज्यादा रेटिंग अब्दुल कादिल को हराकर टूर्नामेंट को रोचक बनाया , टूर्नामेंट में कुल 333 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

चेस पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित गुप्ता ने बताया कि संगठन में 100 से अधिक सदस्य हो गए हैं।

महावीर इंटरनेशनल पिंकसिटी चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन राजीव जैन द्वारा सभी को पेड़ लगाने का संकल्प दिलवाया और 8 सितंबर 2024 को सभी खिलाड़ियों से एसएमएस स्टेडियम में एक पेड़ मां के नाम भी लगाया जाएगा।



चेस पेरेंट्स एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी जिनेश कुमार ने बताया कि कल 8 सितंबर 2024 को 5:00 बजे प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन का कार्यक्रम होगा



बच्चों का राजस्थान में नामी अस्पताल Neo clinic Jaipur की ओर से फर्स्ट एड, ब्लड शुगर ,ब्लड- प्रेशर इत्यादि की निशुल्क सुविधा खिलाड़ियों को और अभिवावकों को दी गई।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page