ग्राम पंचायत भांकरी में 1500 छायादार एवं फलदार पौधे रोपित कर वृक्षारोपण कार्यक्रम को गति दी गयी।
- A1 Raj
- 19 जुल॰ 2023
- 1 मिनट पठन
ग्राम पंचायत भांकरी मे 1500 छायादार, एवम् फलदार पौधे ,विकास अधिकारी पंचायत समिति पावटा राकेश वर्मा सहायक अभियंता शंकर लाल वर्मा तथा ग्राम पंचायत भाकरी के सरपंच एवं जयपुर जिला सरपंच संघ अध्यक्ष मेहरसिंह धनकड़ ने ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों, स्कूल के बच्चों ,आमजन, नरेगा श्रमिकों के माध्यम से लगभग 1500 पौधे लगाए ।

जिसमें विकास अधिकारी द्वारा सभी लोगों को यह अनुरोध किया और उन्हें प्रेरित किया कि इस पौधे को लगाने के बाद जीवन भर इसकी सुरक्षा करें ताकि जिला कलेक्टर महोदय जयपुर एवम मुख्य कार्यकारी अधिकारी महोदय जिला परिषद जयपुर द्वारा जिले में चलाया जा रहा पोधारोपण का कार्यक्रम सफल हो सके।

जिला कलेक्टर महोदय द्वारा इस मानसून में 15 जुलाई से 15 अगस्त 2023 के बीच जिले में लगभग 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है तथा पंचायत समिति पावटा को 50000 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है।
















टिप्पणियां