गुरु का पूजन व सम्मान कर गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया
- A1 Raj
- 22 जुल॰ 2024
- 1 मिनट पठन
जयपुर। गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर रविवार 21 जुलाई को मुरलीपुरा के भवानी नगर स्थित शेप डिफाईनर्स फिटनेस सेन्टर में शिष्यों द्वारा अपने गुरु का पूजन व सम्मान कर गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया।

सेन्टर की डायरेक्टर शालिनी शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में गुरु के रूप में चीफ गेस्ट फ़िज़िकल फिटनेस ट्रेनर संतोष सिंह उपस्थित हुए।
सेन्टर के सभी बच्चों व सदस्यों ने गुरु स्वरूप पधारे अतिथि का तिलक व माल्यार्पण कर पूजन किया और पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।

संतोष सिंह ने कहा कि इस मौके पर अपने शिष्यों द्वारा मिले सम्मान से उन्हें सुखद अनुभूति हुई है, जिसे पाकर वह अति प्रसन्न हैं।

फिटनेस सेन्टर से जुड़े फिजिकल ट्रेनर दीपक शर्मा ने बताया कि शिष्यों द्वारा अपने गुरु का पूजन व सम्मान करना एक अनूठी परम्परा है, जो सदियों से निभाई जाती रही है और भविष्य में भी यह परम्परा कायम रहेगी। इस अवसर पर सेन्टर के बच्चों ने अपने एक्टिविटी का प्रदर्शन कर सभी को रोमांचित कर दिया।























टिप्पणियां