गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज द्वारा राजस्थान गीता महोत्सव की घोषणा एवं पोस्टर का विमोचन
- A 1 Rajasthani
- 10 दिस॰ 2024
- 3 मिनट पठन
गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज द्वारा राजस्थान गीता महोत्सव की घोषणा एवं पोस्टर का विमोचन*
*गीता जयंती पर गोविंद देव जी मंदिर मंगला आरती से होगा राजस्थान गीता महोत्सव का शुभारंभ*
*वैश्विक अभियान से 5 करोड़ गीता प्रेमियों को जोड़ने का लक्ष्य*
सनातन धर्मशास्त्र शिरोमणि श्रीमद्भगवत गीता को पिछले पांच दशको में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर करोड़ों लोगों तक पहुंचाने वाले अंतर्राष्ट्रीय संत महामंडलेश्वर ज्ञानानंद महाराज ने गीता ज्ञान तीर्थ कुरुक्षेत्र में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2024 में पधारे अनेक संत महात्माओ की उपस्थिति में राजस्थान के प्रथम गीता महोत्सव की घोषणा करते हुए जीओ गीता के राष्ट्रीय महामंत्री प्रदीप मित्तल, राजस्थान प्रदेश संयोजक किशन पाठक एवं योगाचार्य योगी मनीष के साथ पोस्ट का विमोचन किया।








टिप्पणियां