गणगौर महिला ग्रुप के नखराली नार कार्यक्रम में बिखरे लोकरंग
- A1 Raj
- 23 दिस॰ 2023
- 1 मिनट पठन
गणगौर महिला ग्रुप के नखराली नार कार्यक्रम में बिखरे लोकरंग
गणगौर महिला ग्रुप की ओर से आयोजित नखराली नार कार्यक्रम में राजस्थान की रंग बिरंगी लोकसंस्कृति साकार हो उठी

ग्रुप की फाऊंडर और डायरेक्टर सुशीला भारती ने बताया की इस कार्यक्रम में सभी महिलाऐं राजस्थानी रंग बिरंगे परिधान, ज्वैलरी, में आई और इनमें से सबसे सुन्दर महिला को आल इंडिया रेडियो जयपुर की बड़ी अधिकारी रेश्मा खान ने विजेता रेनू कक्कड़ को trophy,क्राउन,और पुरुस्कार देकर सम्मानित किया

साथ में ग्रुप के 5 वर्ष पूरे होने पर सभी महिलाओं के द्वारा केक काटकर सेलीब्रेशन किया। और सभी महिलाओं ने राजस्थानी लोकगीतों पर ग्रुप डांस करके धमाल किया।
गणगौर महिला ग्रुप का उद्देश्य राजस्थान की कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ साथ महिलाओं की प्रतिभा को उजागर कर उन्हें मंच प्रदान करना है

ग्रुप समय समय पर राजस्थान के तीज त्यौहारों पर के मौके पर कार्यक्रम आयोजित करता है।

















टिप्पणियां