top of page
खोज करे

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समझाएं ज्वलंत सामाजिक मुद्दे

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 27 जुल॰ 2023
  • 1 मिनट पठन

जयपुर । 26 जुलाई, 2023 को सेंट सोल्जर विद्यालय में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया ।

जिसमें कक्षा पहली से पांचवी तक के विद्यार्थियों के लिए ' समुदाय सहायक' नामक गतिविधि आयोजित की गई जिसके अंतर्गत बच्चों ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया ।कुछ बच्चे डॉक्टर, कुछ इंजीनियर , अध्यापक ,अध्यापिकाएँ, दूधवाला, प्रैस मैन, सिपाही, आदि कई किरदारों में नजर आए और अपनी प्रतिभाओं को दिखाया ।

साथ ही कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए ' नुक्कड़ नाटक ' का आयोजन किया गया , जिसके अंतर्गत बच्चों द्वारा विभिन्न विषयों जैसे - मोबाइल फोन की लत, अंधविश्वास , स्वच्छता अभियान ,पर्यावरण संरक्षण , संगठन में शक्ति आदि विषयों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया ।




कार्यक्रम की संचालिका श्रीमती कल्पना शर्मा द्वारा बताया गया कि बच्चों ने अपने इन अभिनयों द्वारा समाज के लिए एक संदेश दिया जो कि एक सराहनीय कार्य रहा ।




कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सोनल शर्मा द्वारा श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया और अपने प्रेरणास्पद विचारों द्वारा बच्चों की प्रतिभाओं को अलंकृत किया गया।



 
 
 

1 टिप्पणी


Umesh Sharma
Umesh Sharma
27 जुल॰ 2023

Great efforts. Keep it up

लाइक
bottom of page