केबीसी कोचिंग सेंटर के छात्रों का सम्मान व निशुल्क पासबुक समाजसेवी तरुण मेठवानी के सहयोग से वितरित की गई
- A1 Raj
- 30 दिस॰ 2024
- 1 मिनट पठन
अपडेट करने की तारीख: 5 जन॰ 2025
केबीसी कोचिंग सेंटर के छात्रों को विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सम्मानित किया
केबीसी कोचिंग सेंटर के छात्रों का सम्मान व निशुल्क पासबुक समाजसेवी तरुण मेठवानी के सहयोग से वितरित की गई

जयपुर।तिलेश्वर महादेव मंदिर अशोकपुरा सोडाला में केबीसी कोचिंग सेंटर के छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम में भाग लेने लिए सम्मानित किया और छात्र-छात्राओं को निशुल्क पासबुक वितरित की गई ।

समारोह में छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मातृशक्ति सहयोजिका श्रीमती रुक्मणी और दीपा मेठवानी ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस मौके पर प्रखंड उपाध्यक्ष हेम प्रकाश शर्मा,प्रवीण शर्मा , बाबू सिंह और अन्य सदस्यगण मौजूद थे।
इस मौके पर मातृशक्ति सहयोजिका श्रीमती रुक्मणी और दीपा मेठवानी ने कहा कि हमारे छात्रों ने विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम में भाग हम सभी के लिए गर्व का विषय है। हमें उम्मीद है कि ये छात्र भविष्य में और भी ऊंचाइयों को छुएंगे और समाज का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा इस तरह के कार्यक्रम हमारे युवाओं को प्रोत्साहित करने और उनकी मेहनत को सराहने के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। हम हमेशा उनके साथ हैं और उनकी हर संभव मदद करेंगे

























टिप्पणियां