top of page

केंद्रीय विद्यालय क्र.2 में गणतंत्र दिवस का आयोजन

26 जन॰ 2023
1 मिनट पठन

अपडेट करने की तारीख: 27 जन॰ 2023

केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 जयपुर में 74 वां गणतंत्र दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया ।


इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार टेलर ने झंडारोहण किया। साथ ही उपप्राचार्य बी .एस. राठौर एवं मुख्य अध्यापिका श्रीमती मधु ऋतु झंडारोहण में मुख्य अतिथि के साथ रहे


।इस अवसर पर विद्यालय में देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।



इस कार्यक्रम में प्राथमिक विभाग और माध्यमिक विभाग के लगभग डेढ़ सौ बच्चों ने भाग लिया। जिसमें नृत्य ,नाटक ,भाषण के माध्यम से इस दिन की महत्ता दर्शाई ।




कार्यक्रम का संचालन कुमारी आर्ची और संजना कक्षा ग्यारहवीं ने किया



कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य प्रदीप कुमार टेलर ने विद्यालय को संबोधित करते हुए गणतंत्र दिवस का इतिहास आज के परिप्रेक्ष्य में हमारी चुनौतियां और विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के कर्तव्य विषय पर सारगर्भित व्याख्यान दिया ।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती आरती भंडारी ने अतिथि महोदय एवं संपूर्ण विद्यालय का धन्यवाद ज्ञापित किया ।





अंत में इस अवसर पर पधारे सभी बच्चों आगंतुकों को मिष्ठान वितरण किया गया।

टिप्पणियां


bottom of page