top of page
खोज करे

कूटरचित वसीयतों के जरिए हड़पना चाहता है संपत्ति,

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 5 फ़र॰ 2024
  • 2 मिनट पठन

कूटरचित वसीयतों के जरिए हड़पना चाहता है संपत्ति,


कोर्ट के आदेशों की पालना करने में जयपुर पुलिस क्यों कर रही है देरी?


Fir भी कोर्ट के जरिए हुई


कलयुगी बेटा, बूढ़ी बीमार मां और बहन के साथ मारपीट, गंदी गाली देने से नहीं आ रहा बाज


जान से मारने की भी दे चुका है धमकी, घर छोड़ो वरना अच्छा नहीं होगा

बूढ़ी बीमार ने लगाए बेटे पर गंभीर आरोप


जयपुर । मामला सिविल लाइन जयपुर निवासी हरबीर कौर पूनम सिंह बनाम मुनींद्र सिंह के संपत्ति विवाद का है जिसकी शिकायत मां और बेटी ने सोडाला थाने में बहुत पहले उसी समय दे दी थी। लेकिन तत्कालीन एसएचओ और आईओ ने पारिवारिक मामला बताकर मामला दर्ज नहीं किया वृद्धा हरबीर कौर ने आरोप लगाते हुए कहा की बेटा मुनिंदर आए दिन मुझे और मेरी बेटी को भद्दी गाली देता है, मारपीट करता है और धमकाता है कि मकान खाली करो नहीं तो अच्छा नहीं होगा। इन सब के सबूत की ऑडियो वीडियो हमने पुलिस में दे रखी हैं बावजूद इसके थाने ने निष्पक्ष जांच करना भी उचित नहीं समझा।


पूनम ने बताया की भाई की पत्नी ससुर आदि सब मिले हुए हैं पूनम ने आगे बताया कि कोर्ट के जरिए 0175/ 23 fir दर्ज करवाई ।

पुलिस वालों ने तो मय सबूत देने के बाद भी एफआइ आर दर्ज करने का धर्म भी नहीं निभाया कार्यवाही करना तो बहुत दूर की बात है।

इस बाबत हम थकहार कर पूर्व डीजीपी के पास भी गए तो उन्होंने फाइल अपने पास मंगाई

आपको बता दूं कोर्ट ने मुनिद्र सिंह द्वारा पेश कूटरचित झूठी वसीयतें है सन (2000 और 2003) के एफ एस एल जांच के आदेश दिए हैं बावजूद इसके जयपुर पुलिस ने अभी तक जांच को अंतिम रूप नहीं दिया । कोर्ट ने बार-बार पुलिस से जवाब भी मांगा लेकिन पुलिस ने ना तो जवाब दिया और ना कोई उचित कार्रवाई की

इससे क्या समझा जाए कि क्या पुलिस भी मिली हुई है ? मैं और मेरी बीमार बूढ़ी माताजी अभी कुछ दिन पूर्व एक बार फिर डीजीपी कार्यालय गए उन्होंने बताया कि अब आपकी जांच एसीबी सोडाला के पास है

अब ताजा स्थिति यह है कि इसमें हमारे और गवाहों के बयान हो गए हैं हमें आश्चर्य होता है कि हम हर सबूत दस्तावेजों के साथ पेश कर चुके हैं । उसके बाद भी अभी तक जांच पूर्ण क्यों नहीं हो पा रही है हमारी इतने महीने से एफआईआर दर्ज होने के बाद भी, कोर्ट के आदेश के बाद भी, थाने-थाने चक्कर लगाने के बाद भी, महिला आयोग में शिकायत करने के बाद भी मेरी बूढ़ी बीमार मां हरबीर कौर को न्याय कब मिलेगा ? उसमें पर कारवाई कब होगी मीडिया के माध्यम से हमारी यही मांग है की झूठी वसीयत पेश करने, मारपीट गाली गलौच एवं जान से मारने की धमकी देने के बावजूद मेरे भाई मनिंदर सिंह उसकी पत्नी ससुर के खिलाफ अबतक कार्रवाई क्यों नहीं की गई । आप सब मीडिया के माध्यम से एसीपी सोडाला श्यामसुंदर जी से यही अपील है कि जल्द से जल्द जांच पूरी कर हमें न्याय दिलाए।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page