"काशी में श्री नाथ जी" या "शिव के नगरी के श्री नाथ"
- A1 Raj
- 30 जून 2023
- 2 मिनट पठन
काशी (उत्तर प्रदेश ) में इंस्टिट्यूट ऑफ फाइन आर्ट, घमंहापुर, वाराणसी के कला दीर्घा में " काशी अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी -2023" का आयोजन किया गया था l

प्रदर्शनी में बंग्लादेश, अमेरिका, तिब्बत, नेपाल तथा भारत के कई प्रदेशों के कलाकारों की कृतियां प्रदर्शित हुई थी l प्रदर्शनी का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य पाल महामहिम आनंदी बेन पटेल के कर कमलों द्वारा बाइस जून 2023 को किया गया l

संस्था के निदेशक डॉ. अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि देश और बाहर देश के कुल 123 कलाकारों ने प्रदर्शनी में भागीदारी की l इनमें से 9 उत्कृष्ट कृतियों को पुरस्कार के लिए चयनित किया गया l

इस प्रदर्शनी में जयपुर, राजस्थान से डॉ. रेणु शाही की दो कृतियां चयनित की गई l उनके चित्र 'श्री नाथ जी' को काशी के दर्शकों द्वारा सराहना मिली विशेषकर वाराणसी के कला विद्यार्थियों द्वारा बहुत पसंद किया गाया l

कैनवस पर बना बड़े आकार का यह चित्र मूलरूप से राजस्थान के कला शैलियों के उप शैली "नाथद्वारा" के लोक कला शैली एवं लघु चित्रण से प्रभावित कृति है l जो श्री कृष्ण के बाल रूप में गोबरधनधारी रूप की छवी है l यह कृति चित्रकार के प्रयोगात्मक कलाकर्म का चित्र है l डॉ. रेणु ने इस शैली में कई प्रयोगात्मक कार्य कर चुकी है l वर्तमान में जयपुर में रहते हुए कला के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय है तथा अध्यापन के साथ-साथ लेखन एवं चित्रण का कार्य करते हुए देश - विदेश के कला प्रदर्शनियों में अपनी सहभागिता देती रहती l








टिप्पणियां