top of page
खोज करे

कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय द्वारा ’मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता’ पर कार्यशाला का आयोजन

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 8 जन॰ 2023
  • 1 मिनट पठन

कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग द्वारा ’मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता’ पर दिनांक 3 से 9 जनवरी, 2023 तक सात-दिवसीय कार्यशाला के पाँचवे दिन राजस्थान विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग की प्रोफेसर प्रेरणा पुरी वक्ता रहीं, जिन्होंने अमरीकी उद्यमी हैनरी फ़ोर्ड के कथन ’’वैदर यू थिंक यू कैन, ऑर थिंक यू कैननॉट। यू आर राइट’’ का उदाहरण देते हुए बताया कि हम किसी भी परिस्थिति में क्यों न हों, हमें सदैव पॉज़िटिव रहना चाहिए।

’पॉज़िटिव थिंकिंग’ पर छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने स्ट्रैस, डिप्रेशन और पॉज़िटिविटी जैसे विषयों पर चर्चा की। प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने अपने संबोधन से छात्राओं का उत्साहवर्धन किया एवं इस कार्यशाला को छात्राओं के लिए उपयोगी बताया। कार्यशाला में विभाग की 67 छात्राओं ने भाग लिया। स्वागत वक्तव्य एवं कार्यक्रम संचालन प्राध्यापिका आयुषि सोरल ने किया।


धन्यवाद ज्ञापन विभागाध्यक्ष डॉ. शुचि चौधरी ने किया। कार्यशाला के छठवें दिन 8 जनवरी को महाविद्यालय की इन-हाउस फैकल्टी महिमा रामचंदानी द्वारा ’कॉग्निटिव बिहेवरल थैरेपी’ एवं आयुषि सोरल द्वारा ’सिस्टमैटिक डिसेंसिटाइजे़शन’ एवं कार्यशाला के अंतिम दिन 9 जनवरी को राजस्थान विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय की पूर्व डीन एवं मनोविज्ञान विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. मधु जैन द्वारा ’आर्ट ऑफ फॉरगिवनैस’ विषय पर व्याख्यान दिया जाएगा।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page