top of page
खोज करे

कनक पैलेस में डांडिया रास महोत्सव 21 अक्टूबर को

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 5 अक्टू॰ 2023
  • 1 मिनट पठन

जयपुर। मां भगवती की आराधना के साथ ही भारतीय संस्कृति को दर्शाते नवरात्रि डांडिया आयोजनों की कड़ी में स्माइल स्प्रेडर्स ग्रुप, पिंक कॉन्सेप्ट्स एवं बीट्स इवेंट्स की ओर से 21 अक्टूबर 2023 को बजरी मंडी रोड, वैशाली नगर पश्चिम स्थित कनक पैलेस मैरिज गार्डन में डांडिया रास महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। स्माइल स्प्रेडर्स ग्रुप के अध्यक्ष विनीश शर्मा ने बताया कि एसएमएस हॉस्पिटल स्थित श्रीरामचन्द्रजी मंदिर में संचालित राम-जानकी रसोई के सहायतार्थ यह कार्यक्रम रखा गया है। रसोई में प्रतिदिन करीब 200 जरूरतमंदों को जनसहयोग से निशुल्क भोजन करवाया जाता है।

डांडिया रास महोत्सव में गुजरात की गरबा थीम पर मां भगवती की आराधना के बाद युवक-युवतियां जमकर डाण्डिया खनकाएंगे। साथ ही राजस्थानी संस्कृति को दर्शाते लोक नृत्यों की मनोहारी प्रस्तुतियां भी होंगी। कार्यक्रम में बेस्ट ड्रेसअप, बेस्ट सोलो डांस, बेस्ट कपल डांस, बेस्ट मेकअप सरीखी कई प्रतियोगिताएं भी रखी गई हैं, जिनके विजेताओं को उपहार भेंट कर पुरस्कृत किया जाएगा।

मंदिर श्रीरामचन्द्रजी प्रांगण में स्माइल स्प्रेडर्स ग्रुप के अध्यक्ष विनीश शर्मा, प्रबंध न्यासी रवि शर्मा, संरक्षक विजय शंकर अग्निहोत्री, मीना अरोड़ा, निर्मला हॉस्पिटल की डायरेक्टर निर्मला यादव, जेके लोन अस्पताल से माणक लाल प्रजापत, समाजसेवी शालिनी पाठक, पिंक कॉन्सेप्ट्स के डायरेक्टर अमन वर्मा, बीट्स इवेंट्स के डायरेक्टर कपिल शर्मा ने डाण्डिया रास कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया।


 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page