top of page
खोज करे

"ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित गौरव गाथाएं हुई चित्रित" आलेख: डॉ. रेणु शाही, कलाआचार्य, कलाकार कलासमीक्षक, जयपुर, राजस्थान

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 20 मई 2025
  • 2 मिनट पठन

"ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित गौरव गाथाएं हुई चित्रित"

आलेख: डॉ. रेणु शाही, कलाआचार्य, कलाकार कलासमीक्षक, जयपुर, राजस्थान।

जयपुर की तीस महिला चित्रकारों ने कला शिविर में लिया भाग। देश प्रेम की भावना से ओत-प्रोत 'मिशन ऑपरेशन सिंदूर' विषय पर जगतपुरा, जयपुर स्थित 'नरेंद्रआर्ट गैलरी' में एक कला शिविर का आयोजन किया गया।

जिसमे देश के सैनिकों और उनके परिवारों के जज्बे को सलाम करतें हुए उनके वीरता, शौर्य, बलिदान व त्याग को चित्र में आकर दिया गया। देश के प्रति प्रेम से सराबोर बनाई गई पेंटिंग्स में ब्रह्मोस मिसाइल, महिला वायु सेना का जोश, रानी लक्ष्मी बाई, हाड़ी रानी का शीश काट कर देना, पहलगाम में पर्यटक की पत्नी का पति के पास विछोह के पल, देश सर्वोपरि, युद्ध से प्रकृति का कायाकल्प, महिलाओं के सिंदूर की गरिमा, शक्ति और गौरव को बहुत ही मार्मिक दृश्यों के साथ धरातल पर उकेरा गया।

शिविर में वरिष्ठ चित्रकार डॉ. रीता पांडेय, नीलम नियाजी, रेखा अग्रवाल, डॉ शकुंतला महावर, डॉ. रेणु शाही, पुष्पा राठौर, खुशबू शर्मा, मीना जैन, विनीता सिंह, वंदना अग्रवाल, गीतांजली कोठारी, शिल्पी कुलश्रेष्ठ, मीनाक्षी खींची, धर्मेंन्द्रा राठौर, पियूष कुमारी, हिताक्षी शक्तावत, सोनल अग्रवाल, कोमल वर्मा, रेमन वर्मा, माया कुसुंबीवाल, मधु यादव, वंदना अग्रवाल, रेणु शर्मा कविता उपाध्याय, व अतिथि कलाकारों में हरिशंकर बालोठिया व ललित शर्मा रहे |

शिविर के चयन समिति द्वारा सभी चित्रों में से सर्वश्रेष्ठ तीन कलाकृतियों को पुरस्कार के लिए चुना। तीन सर्वश्रेष्ठ कलाकृतियों के चित्रकार डॉ. शकुंतला महावर, गीतांजलि कोठारी व रेणु शर्मा है। तीनों कलाकारों कों स्काईहॉक की तरफ से दो-दो हजार रूपये के उपहार देकर सम्मानित किया गया ।

निर्णायक मंडल ने बताया कि चित्रों का चयन करना बहुत ही दुष्कर कार्य होता है। लेकिन चयन करते समय बिना पक्षपात के शिविर के विषय, उनके कला कार्य की गुणवत्ता, संयोजन व रंगों का तालमेल सभी देखने के बाद ही कृतियों का चयन किया गया। निर्णायक डॉ. सुरेंद्र सोनी और पारंपरिक चित्रकार वीरेन बन्नू ने सभी चित्रकारों के काम की प्रशंसा भी की।



हरिशंकर बालोदिया द्वारा बनाया तिरंगा 'देश सर्वोपरि' के संदेश देने के साथ लोगो में देशभक्ति की भावना भर रहा था, ललित शर्मा ने कलाकारों के व्यक्ति चित्रों को बनाकर अपना सहयोग दिया। सभी कलाकारों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page