एसओजी सोशल फाउन्डेशन का पुलिस पर आरोप
- A1 Raj
- 23 जुल॰ 2023
- 1 मिनट पठन
जयपुर, एसओजी सोशल फाउन्डेशन के संस्थापक एडवोकेट नवीन टांक ने राज्य पुलिस पर उनके समाजिक संगठन को बदनाम कर झूठे मुकदमे में फसाने का आरोप लगाया हे।

उन्होने रविवार को जयपुर के पिंक सिटी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में कहा है कि संस्थान के एक कार्यकर्ता जिसे वालियटर कार्ड जारी किया गया है उसे पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने झूठे मुकदमे में फंसाकर संघठन को बदनाम करने की कोशिश की है।
नवीन टांक ने की उनकी संस्था कम्पनी एक्ट के तहत रजिस्टर्ड हे और लोगो भी ट्रेड मार्क हे। संस्था का परिचय लघु शब्दों में एसओजी के नाम से दिया गया है। उन्होने बताया संस्था देश और समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए संघर्षरत हे और भ्रष्ट लोग को बेनकाब करने के लिए समय समय पर कानूनी तौर पर सबूत जुटाने के लिए इस्टिंग ऑपरेशन करती रहती है इसी लिए गत दिनों संस्था के एक जागरूक कार्यकर्ता द्वारा यातायात पुलिस का स्टिंग ऑपरेशन किया गया जिसे लाखो लोग ने वायरल किया इससे नाराज होकर पुलिस ने उन्हें झूठे मुकदमे में फंसा दिया। नवीन टांक ने न्याय की गुहार करते हुऐ कहा है यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह अदालत की शरण में जाएंगे








टिप्पणियां