एस. एस. सुबोध गर्ल्स कॉलेज सांगानेर में विज्ञान दिवस विकसित भारत @२०२४ थीम के साथ मनाया गया
- A1 Raj
- 1 मार्च 2024
- 2 मिनट पठन
एस. एस. जैन सुबोध गर्ल्स पी. जी. कॉलेज, सांगानेर जयपुर में, विज्ञान दिवस (28 फरवरी 2024) पर सांइसपीडिया-2024: विकसित भारत @ 2047 का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की सैयोजिका डॉ. ऋचा पारीक (विभागाध्यक्ष फिजिक्स), श्रीमती नम्रता जादौन (विभागाध्यक्ष बॉटनी) तथा डॉ. मनीषा गुप्ता (विभागाध्यक्ष केमेस्ट्री) रही।
साइंसेपिडिया - २०२४ के अन्तर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएँ रखी गयी
जिनमें पोस्टर मेकिंग, स्टिल मॉडल, वर्किंग मॉडल तथा प्लांट एग्जीबिशन प्रमुख रही।
सभी प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया व विकसित भारत @ 2047 पर अपने विचारों का प्रदर्शन किया। निर्णायकगणों में प्रो. नीलम गुप्ता, डॉ. बिन्दु शर्मा एवं डॉ. अमित शर्मा रहे।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रीटा जैन ने आगंतुको का सम्मान ग्रीन गोल्ड चिन्ह देकर किया व सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्द्धन किया।
सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय श्रेणी में पुरुस्कृत किया गया।

पोस्टर मेकिंग में स्नेहा खरे (बी. एससी. द्वितीय वर्ष) प्रथम स्थान, काजल भगोट (बी. एससी. द्वितीय वर्ष) द्वितीय स्थान एवं शुभी जैन (एम. एससी. बॉटनी) तृतीय स्थान पर रहे।

प्लांट एग्जीबिशन में मोनिका चौधरी (एम. एससी. बॉटनी) एवं उमा गुप्ता (एम. एससी. केमेस्ट्री) प्रथम, सोनिया वर्मा (एम. एससी. बॉटनी) द्वितीय एवं अंजली छिपा (एम. एससी. बॉटनी) तृतीय स्थान पर रहे।

सोनिया वर्मा एवं रूपल वर्मा (एम. एससी. बॉटनी) स्टिल तथा वर्किंग मॉडल प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पर रहे। स्टिल मॉडल में मोनिका चौधरी (एम. एससी. बॉटनी) तथा खुशी सैनी एवं इंदु सिंह (एम. एससी. जूलॉजी) सयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहे। तृतीय स्थान पर कल्पना शर्मा (बी. एससी. द्वितीय वर्ष) रही।

वर्किंग मॉडल में द्वितीय स्थान पर मनीषा शर्मा एवं निकिता जांगिड़ (बी. एससी. द्वितीय वर्ष) तथा तृतीय स्थान पर खुशी एवं दीपिका सोनी (बी. एससी. द्वितीय वर्ष) रहे।

सभी प्रतियोगियों ने अपने विचार विकसित भारत @२०२४ में कैसा होगा इस प्रतियोगिता के माध्यम से व्यक्त किए। डॉ. सीमा सक्सैना (विभागाध्यक्ष जूलॉजी) द्वारा अन्त में धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।























टिप्पणियां