एमएसएमई कॉन्क्लेव में प्रदेश भर से 8 हजार उद्यमी पहुंचे
- A 1 Rajasthani
- 11 दिस॰ 2024
- 2 मिनट पठन
सौर ऊर्जा में आत्मनिर्भर बनने से प्रदेश में उद्योग पनपेंगे*
रोजगार सृजन में लघु उद्योगों की बड़ी भूमिका- प्रकाश चंद्र
एमएसएमई कॉन्क्लेव में प्रदेश भर से 8 हजार उद्यमी पहुंचे*
जयपुर, 11 दिसंबर।
लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री प्रकाश चंद्र ने कहा कि राजस्थान के लोगों में वो वाणिज्य कौशल और संकल्प सिद्धी है जिसकी बदौलत वे जहां भी गए, वहां उन्होंने राजस्व और रोजगार सृजन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। लेकिन अपनी ही मातृभूमि पर वे उतना निवेश नहीं कर पाए, तो इसके पीछे निश्चित तौर पर कमियां तो रही हैं और उनका समाधान शासन की ओर से अब आना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों से प्रवासी उद्यमी निवेश के लिए अपना मन बना रहे हैं। वे आज राइजिंग राजस्थान के अंतिम दिन एमएसएमई कॉन्क्लेव को सम्बोधित कर रहे थे।

प्रकाश चंद्र ने कहा कि देशभर में रोजगार सृजन में लघु उद्योगों की बड़ी भूमिका है जिसे नजर अंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने प्रदेश को निवेश की अपार संभावनाओं वाला बताया।उन्होंने सोलर सेक्टर में हुए एमओयू को रेखांकित करते हुए कहा कि आने वाले समय में सौर ऊर्जा में आत्मनिर्भर बनने से प्रदेश में उद्योग पनपेंगे और बिजली की किल्लत से मुक्ति मिलेगी।

राष्ट्रीय संगठन घनश्याम ओझा ने बताया कि जो एमओयू हुए हैं वो धरातल पर उतरने चाहिए। यदि ऐसा होता है, तो राजस्थान सरकार ने प्रदेश की इकोनॉमी को दोगुना करने का जो लक्ष्य लिया है, उससे कहीं अधिक की अर्थव्यवस्था हमारी हो सकती है।








टिप्पणियां