top of page
खोज करे

एबीवीपी के प्रांत अभ्यास वर्ग में woodburning कलाकृतियां बनी आकर्षण का केंद्र

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 1 जुल॰ 2024
  • 1 मिनट पठन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रांत अभ्यास वर्ग टोंक में संपन्न हुआ । जिसमें राष्ट्रीय कला मंच के कलाकारों द्वारा पेंटिंग प्रदर्शनी लगाई ।

woodburning artist पूजा पुरी गोस्वामी ने बताया कि राष्ट्रीय कला मंच का उद्देश्य कलाकारों को एक मंच प्रदान करना है जिससे कलाकार अपनी प्रतिभाओं को प्रदर्शित कर सके, और अपनी पहचान कला के क्षेत्र में बना सके.

एबीवीपी के अभ्यास वर्ग में सैकड़ों छात्र छात्राएं उपस्थित रहे जिसमें राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान , क्षेत्रीय संगठन मंत्री अश्विनी शर्मा , प्रांत संगठन मंत्री उपमन्यु राणा , प्रांत छात्रा प्रमुख डॉ हेमलता शर्मा आदि, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक बाबूलाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।


विद्यार्थी परिषद द्वारा लगाई गई कला प्रदर्शनी में मिनिएचर आर्टिस्ट नीतू सिंह , सौरभ बादोडिया, रिया शेखावत , चारुलता कुमावत , woodburning artist पूजा पूरी आदि ने अपनी कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई !

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page