top of page
खोज करे

एनसीसी शिविर का समापन रंगारंग कार्यक्रम के साथ

29 जुल॰ 2023
1 मिनट पठन

जयपुर। 29 जुलाई 2023 भगवान दास रोड सी स्कीम स्थित सेंट सॉल्जर पब्लिक स्कूल परिसर में 1 राज बीएन द्वारा .संचालित 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दसवे दिन एनसीसी कैडेट्स ने सांस्कृतिक क कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए ।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत देशभक्ति एकल गीत सामूहिक गीत पर नृत्य सामूहिक नृत्य जैसी अनेक प्रतियोगिताएं रखी गई प्रतिभागियों द्वारा संपूर्ण उल्लास व जोश के साथ रंग मंच पर प्रस्तुति दी गई।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य एनसीसी कैडेट्स को भारतीय संस्कृति वेशभूषा एवं देशभक्ति से अवगत कराना था ।

संपूर्ण 10 दिवसीय एनसीसी कैडेट्स द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं मैं विजेता कडेट्स को कर्नल जितेंद्र सिंह मलिक द्वारा गोल्ड व सिल्वर मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

कार्यक्रम के दौरान हुए अपने-अपने अनुभवों को एनसीसी कैडेट्स ने अभिव्यक्त कर आभार व्यक्त किया ।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष सरदार अजय पाल सिंह जी , विद्यालय प्रबंधन समिति कोषाध्यक्ष सरदार जसवीर सिंह जी ,एनसीसी कमांडेड आफिसर कर्नल जितेंद्र सिंह मलिक जी ,विद्यालय प्राचार्या सोनल शर्मा एवं एनसीसी अधिकारी उपस्थित थे ।

विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष सरदार अजय पाल सिंह,विद्यालय प्रबंधन समिति कोषाध्यक्ष सरदार जसवीर सिंह जी एवं विद्यालय प्राचार्या सोनल शर्मा जी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा कर आभार व्यक्त किया ।

एनसीसी कैडेट्स द्वारा एनसीसी गीत के माध्यम से दस दिवसीय कार्यक्रम का समापन किया गया ।


 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page