top of page
खोज करे

ड्रिल टेस्ट में जमकर बहाया पसीना तथा वाद विवाद प्रतियोगिता में हुआ वैचारिक मुकाबला

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 27 जुल॰ 2023
  • 1 मिनट पठन

अपडेट करने की तारीख: 28 जुल॰ 2023

जयपुर । 27 मई ,2023 भगवान दास रोड , सी स्कीम स्थित सेन्ट सॉल्जर पब्लिक स्कूल परिसर में 1 राज . बी . एन . द्वारा संचालित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के आठवें दिन कैडेटस ने ड्रिल टेस्ट एवं वाद विवाद प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।

ड्रिल टेस्ट के दौरान एनसीसी कैडेट्स ने पूरे जोश व उत्साह के साथ परेड का प्रदर्शन किया इस दौरान कैंप कमांडर कर्नल जे.एस. मलिक ने कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया , तथा दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कैडेट्स का जोश बढ़ाया ।

आज कैंप के आठवें दिन एनसीसी कैडेट्स के बीच वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका शीर्षक था ,

1. सोशल मीडिया अभिशाप या वरदान तथा

2. नाबालिगों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की उचित उम्र ।

उक्त शीर्षक पर सभी वर्ग के कैडेट्स ने अपने अपने विचार पक्ष एवं विपक्ष में प्रस्तुत किए ।

इस अवसर पर कैंप कमांडेंट कर्नल जितेंद्र सिंह मलिक ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की एवं विद्यालय के एकेडमिक हेड श्री एस.के. चतुर्वेदी अंग्रेजी की शिक्षिका मिस अंजू जैन एवं हिंदी की शिक्षिका श्रीमती सूरज शर्मा ने प्रतियोगियों का मूल्यांकन किया । कार्यक्रम के अंत में कर्नल जे.एस. मलिक ने सोशल मीडिया की उपयोगिता के साथ-साथ इसके दुष्प्रभावों की भी जानकारी दी


 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page