top of page
खोज करे

एनसीसी के कैडेेट तनिष्क शर्मा रजत पदक प्राप्त कर राज्य के लिए चयनित

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 28 अक्टू॰ 2023
  • 1 मिनट पठन

जयपुर 28 अक्टूबर 2023 प्रथम राजस्थान एयर स्क्वाड्रन एन सीसी के अंतर्गत आने वाले जयपुरिया विद्यालय के कक्षा 9 के जूनियर डिवीजन के 14 वर्षीय छात्र तनिष्क शर्मा ने हाल ही में आयोजित जयपुर जिला यूथ वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में अपने भार वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया।

साथ ही दिनांक 17 से 20 नवंबर तक चूरू में आयोजित राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं

इससे पूर्व जयपुर जिला विद्यालय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता मेंभी इस कैडेट ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया था।

दिनांक 20 सितंबर से 22 सितंबर तक चित्तौड़गढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय स्कूली वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में भी इन्होंने भाग लिया वर्तमान में यह कैडेट प्रथम राजस्थान एयर स्क्वाड्रन एनसीसी के जूनियर डिवीजन के कैडेट हैं ।

राजस्थान निदेशालय के उपमहानिदेशक एयर कमोडोर सत्येंद्र शर्मा, जयपुर ग्रुप कमांडर कर्नल विरेंद्र कुमार आदि आला अधिकारियो ने भूरी भूरी प्रशंसा कर बधाई देते उज्जवल भविष्य की कामना की।


 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page