एनसीसी का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर, प्रीआई जी सी कम आर डी सी प्रथम शिविर शुरु
- A 1 Rajasthani
- 6 नव॰ 2024
- 1 मिनट पठन
एनसीसी का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर, प्रीआई जी सी कम आर डी सी प्रथम शिविर शुरु
जयपुर 6 नवम्बर 2024
एन सी सी निदेशालय राजस्थान ओर एन सी सी ग्रुप मुख्यालय जयपुर के तत्वाधान में प्रथम राजस्थान बटालियन एन सी सी जयपुर द्वारा आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर एव प्री इंटर ग्रुप कंपटीशन शिविर प्रथम जवाहर लाल नेहरू मार्ग स्थित एनसीसी काम्प्लेक्स गांधीनगर परिसर मे आयोजित किया जा रहा है
कैम्प कमांडेंट कर्नल जितेंद्र सिंह ने 10 दिवसीय एन सी सी शिविर का शुभारंभ किया।

इस शिविर में जयपुर, जोधपुर,उदयपुर और कोटा के सीनियर एवं जूनियर डिवीजन के 496 कैडेट्स भाग ले रहे हैं
इस अवसर पर राजस्थान एन सी सी निदेशालय के निदेशक कर्नल नितिन सहरावत ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि
समाज और देश की समस्याओं के प्रति सजग रहने व उन्हे दूर
करने में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। और साथ ही आज के युवाओं को बताया कि उन्हें आगे चल कर देश की बागडोर संभालनी है इसके लिए उनका अनुशासित होना आवश्यक है एक जागरूक और जिम्मेदार नागरिक होने के नाते पर्यावरण के प्रति संवेदनशील होना भी जरूरी है

कैम्प कमाण्डेन्ट कर्नल जितेंद्र सिंह ने बताया की इन 10 दिनो के दौरान दिल्ली आर डीसी कैंप के लिए प्रशिक्षण के माध्यम से चयन किया जाएगा।








टिप्पणियां