top of page
खोज करे

एनसीसी का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर, प्रीआई जी सी कम आर डी सी प्रथम शिविर का जोश व उत्साह के साथ समापन

एनसीसी का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर, प्रीआई जी सी कम आर डी सी प्रथम शिविर का जोश व उत्साह के साथ समापन


जयपुर 13 नवम्बर 2024

एन सी सी निदेशालय राजस्थान ओर एन सी सी ग्रुप मुख्यालय जयपुर के तत्वाधान में प्रथम राजस्थान बटालियन एन सी सी जयपुर द्वारा आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर एव प्री इंटर ग्रुप कंपटीशन शिविर आयोजित हुआ।

इस कैम्प का मुख्य आकर्षण जयपुर, जोधपुर ,उदयपुर ,कोटा ग्रुप के बीच प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें राजस्थान के चारों ग्रुपों के कैडेट्स मे से बेस्ट केडैट का चयन किया गया ताकि गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाली परेड में राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया जाएगा ।

इस समापन समारोह अवसर पर राजस्थान निदेशालय एन सी सी के उपमहानिदेशक एयर कमोडोर संपत कुमार आनंद ने

जवाहर लाल नेहरू मार्ग स्थित एनसीसी काम्प्लेक्स गांधीनगर परिसर मे चारों ग्रुप के दिए जा रहे प्रशिक्षण व कैडेट्स के चयन की भूरी भूरी प्रशंसा की।

कैडेट्स को पुरस्कार

प्रदान कर उज्जवल भविष्य की कामना की।

कैम्प कमांडेंट कर्नल जितेंद्र सिंह के नेतृत्व मे 10 दिवसीय एन सी सी शिविर में जयपुर, जोधपुर,उदयपुर और कोटा के सीनियर एवं जूनियर डिवीजन के 496 कैडेट्स भाग लिया

दिल्ली आर डीसी कैंप के लिए प्रशिक्षण के माध्यम से चयन किया गया।

इस कैंप के दौरान कैम्प कमाण्डेन्ट कर्नल के नेतृत्व मे मिल्ट्रीविषय जिनमे ड्रिल, हथियार ट्रेनिंग, मैप रीडिंग, फील्ड टेक्टिस, पेट्रोलिंग, विशेष विषय जैसे एनसीसी संगठन, लीडरशिप,, राइट टू इन्फार्मेशन, कंज्यूमर राइट, प्रोटक्सन एक्ट, व्यक्तित्व विकास, सिविल डिफेंस, होमगार्ड, समाज सेवा एवं फायरिंग का प्रशिक्षण भी सभी कैडेट्स को दिया गया।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page