top of page
खोज करे

एन सी सी जयपुर के कैडेट्स ने फ्लाइंग की और वायु सेना की सूर्य किरण टीम से रूबरू हुए

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 15 सित॰ 2023
  • 2 मिनट पठन

जयपुर ।15सितंबर 2023 को एन सी सी निदेशालय राजस्थान के तत्वावधान में जयपुर ग्रुप मुख्यालय जयपुर के

मार्गदर्शन में प्रथम राजस्थान एयर स्क्वाड्रन एन सी सी जयपुर के सीनियर डिविजन के कैडेट्स (गर्ल्स और बॉयज) ने कमान अधिकारी ग्रुप कैप्टन नीरज अम्बा के नेतृत्व में दो सीटर प्रशिक्षण एयरक्राफ्ट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा सांगानेर एयरपोर्ट जयपुर स्थित यूनिट के अण्डर मे फ्लाइंग की ।

एन सी सी कैडेट के प्रशिक्षण के लिए दो सीटों के एयरक्राफ्ट एन सी सी महानिदेशालय नई दिल्ली से मिले हुए हैं

एन सी सी कैडेट की फ्लाइंग के पश्चात प्रथम राजस्थान॓ एयर स्क्वाड्रन एन सी सी जयपुर के कमान अधिकारी ग्रुप कैप्टन नीरज अम्बा के नेतृत्व मे एन सी सी कैडेटो ने भारतीय वायु सेवा की 52 वीं स्क्वाड्रन की सूर्य किरण एरोबेटिक टीम का शो जो दिनांक 15 सितंबर से 17 सितंबर 2023 तक जयपुर के मानसार झील की पाल,जलमहल पर 3.30से 4.30तक होने वाले एयर शो को आयोजित किया जा रहे टीम के कमान अधिकारी ग्रुप कैप्टन जी एस ढिल्लन व फ्लाइट कमांडर ग्रुप कैप्टन अतुल से रूबरू हुए।

सूर्य किरण एरोबेटिक टीम के कमान अधिकारी ग्रुप कैप्टन जी एस ढिल्लन और फ्लाइट कमांडर ग्रुप कैप्टन अतुल ने एन सी सी कैडेटो को भारतीय वायु सेवा की विभिन्न शाखों से संबंधित जानकारी से अवगत कराया ।

वायुसेना में भर्ती होने के लिए आवश्यक योग्यताओं, वायु सेना द्वारा आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों व युद्ध काल में वायु सेवा द्वारा की जाने वाली कार्रवाई बताई

वर्तमान में आयोजित किया जा रहे एयर शो के दौरान अदम्य साहस,हैरतअंग्रेज , रोमांचक,कलाबाजी, हवाई करतबों के संबंध में जानकारी दी ।

सूर्य करण एरोबेटिक टीम के पायलटो द्वारा एन सी सी कैडेट्स का मनोबल बढाते हुए हौसला अफजाई की ।

मीडिया प्रभारी नन्द किशोर शर्मा ने बताया कि भारतीय वायुसेना भारतीय सशस्त्र बलों का एक अंग है और इसका प्राथमिक मिशन भारतीय हवाई क्षेत्र को सुरक्षित करना एवं सशस्त्र संघर्ष के दौरान हवाई युद्ध करनाहै

भारतीय वायुसेना के कार्मिकों ,विमानो की सख्या व इससे जुडी संपत्तियो के आघार पर दुंनिया की सभी वायु सेना में चौथे स्थान पर है

भारतीय वायुसेना का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है

भारतीय वायु सेवा की सूर्य किरण टीम जो 9 हाॅॅक एयरक्राफ्ट के साथ एयर शो का आयोजन कर रही है का मूल उद्देश्य युवाओं में भारतीय वायु सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है


 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page