top of page
खोज करे

एन सी सी ग्रुप मुख्यालय जयपुर द्वारा को एनसीसी दिवस सप्ताह एन सी सी कंपलेक्स मे मनाया जा रहा है

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 24 नव॰ 2023
  • 2 मिनट पठन

एन सी सी निदेशालय राजस्थान के एयर कमोडोर सत्येंद्र शर्मा के मार्गदर्शन में एन सी सी ग्रुप मुख्यालय जयपुर द्वारा 26 नवंबर 2023 को एनसीसी दिवस सप्ताह गांधीनगर एन सी सी कंपलेक्स मे मनाया जा रहा है जिसमें कार्यक्रमों की एक श्रृंखला बनाई की योजना बनाई गई है। एनसी सी दिवस से पहले सप्ताह में जयपुर ग्रुप मुख्यालय जयपुर की सभी यूनिटों केआर्मी, एयर और नेवल विंग के कैडेट्स द्वारा रक्तदान शिविर, अमर जवान ज्योति जयपुर पर पुष्पांजलि कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान, वृद्धाश्रम का दौरा और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई है।

रक्तदान शिविर एस एम एस अस्पताल और निम्स यूनिवर्सिटी के सहयोग से आयोजित किया गया।


राजस्थान निदेशालय एन सी सी और ग्रुप मुख्यालय जयपुर के तत्वावधान में जेएलएन मार्ग स्थित एन सी सी कॉम्प्लेक्स में जयपुर ग्रुप कमांडर कर्नल वीरेद्र सिंह के नेतृत्व में एन सी सी सप्ताह मनाया जा रहा है।

एन सी सी सप्ताह के दौरान 1 राज गर्ल्स बटालियन एन सी सी के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल बी एम एस परमार ओर एन सी सी कैडेट्स ने भारतीय सेना के बहादुरों के सम्मान में अमर जवान ज्योति स्मारक जयपुर में पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

राजस्थान निदेशालयएन सी सी की ओर से अमर जवान ज्योति पर हुए कार्यक्रम में प्रथम राजस्थान गर्ल्स बटालियन एन सी सी

कर्नल बी एम एस परमार ने कैडेट्स को सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए प्रेरित करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बताया।कैडेट्स ने जोश और उत्साह दिखाया।

प्रथम राज इंडेक्स कंपनी पिलानी द्वारा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता और वृक्षारोपण का संचालन किया गया।

7 राज इंडेप कंपनी के एन सी सी कैडेटों के लिए जयपुर स्थित वृद्धाश्रम का दौरा कराया गया और खाद्य सामग्री वितरित की गई।

एन सी सी कैडेट्स ने सभी आयोजनों में जोश और उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page