एन सी सी काम्प्लेक्स गांधीनगर में एन सी सी और आरबीआई द्वारा वित्तीय साक्षरता और आरबीआई में कैरियर पर एक रोचक कार्यक्रम आयोजित हुआ
- A1 Raj
- 9 जन॰ 2024
- 2 मिनट पठन
जयपुर 9जनवरी2024 प्रथम राज गर्ल्स बटालियन एन सी सी कांप्लेक्स गांधीनगर मे एन सी सी और आरबीआई द्वारा कैैङेटस के लिए वित्तीय साक्षरता और आरबीआई में कैरियर पर एक रोचक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में प्रथम राजस्थान गर्ल्स बटालियन के कमल अधिकारी कर्नल बीएमएस परमार, सूबेदार मेजर कृष्ण शर्मा, एन सी सी स्टाफ और कैडेट्स उपस्थित थे

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कैडेट्स को वित्तीय साक्षरता के महत्व और आरबीआई में कैरियर के अवसरों के बारे में जागरूक करना था।

मीडिया कोऑर्डिनेटर नंदकिशोर शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में नवीन नाम्बियन, मुख्य महाप्रबंधक आरबीआई ,क्षेत्रीय निदेशक राजस्थान, कर्नल जितेंद्र कुमार, शौर्य चक्र, निदेशक एन सी सी, राजस्थान निदेशालय, जयपुर ग्रुप कमांडर कर्नल वीरेंद्र कुमार, विकास अग्रवाल, उप महाप्रबंधक, आरबीआई, डॉ. मुकेश कुमार शर्मा, उप महाप्रबंधक, आरबीआई आदि अतिथि के रूप में शिरकत की।
मुख्य अतिथि ने कैडेटों को वित्तीय साक्षरता के लाभ और आरबीआई की भूमिका और जिम्मेदारियों के बारे में बताया। उन्होंने कैडेटों को आरबीआई में कैरियर बनाने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित किया।

इस कार्यक्रम में कैडेटों ने विभिन्न सांस्कृतिक और शैक्षिक गतिविधियों में बढचढ कर जोश और उत्साह से भाग लिया। एन सी सी कैडेट्स ने एकल गीत
, साइबर सुरक्षा पर रोल प्ले वनस्थली विद्यापीठ ,सामूहिक नृत्य आदि प्रस्तुत कर सब को भाव विभोर कर दिया। आरबीआई ने कैडेटों के लिए एक क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित किया गया जिसमें वित्तीय साक्षरता से संबंधित प्रश्न पूछे गए। विजेताओं कैङे्टस को आरबीआई द्वारा पुरस्कार वितरण किया।

जेडब्ल्यू कैडेट्स वनस्थली विद्यापीठ ने बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने पुराने अखबारो से उपयोगी चीजें बनाईं।सभी ने केेेडेट्स कि भूरी भूरी प्रशंसा की।








टिप्पणियां