एक लाख एक मठरी रामनवमी महोत्सव पर श्री नाथ जी की तरफ से रामलला को भेंट
- A1 Raj
- 15 अप्रैल 2024
- 1 मिनट पठन
जयपुर। एक लाख एक मठरिया रामनवमी महोत्सव पर श्री नाथ जी की तरफ से रामलला मंदिर में भेंट की जाएगी।

समाज सेवी गोकुल माहेश्वरी ने बताया की तिलकायत राकेश गोस्वामी एवं चिरंजीवी विशाल बाबा के सानिध्य में 1 लाख एक मठरी श्री नाथ जी मंदिर नाथ द्वारा से रवाना होकर भीलवाड़ा, जयपुर, मथुरा, लखनऊ होते हुए अयोध्या पहुंचेंगी।
सभी भक्तो को रामनवमी के महापर्व पर यह प्रसाद वितरित किया जाएगा। भीलवाड़ा, जयपुर मथुरा व लखनऊ में 10 - 10 हजार मठरिया भक्तजनों को वितरित की जाएगी। बाकी शेष 60 हजार एक मठरी अयोध्या में रामलला के द्वार रामनवमी के महापर्व पर वितरित की जाएगी।

श्री रामचंद्र जी मंदिर चांदपोल बाजार से इस प्रसाद का वितरण शुरू होगा। यह महाप्रसाद नाथद्वारा से अयोध्या महाप्रसाद यात्रा 14 अप्रैल 2024 को रवाना होकर हमारे मदन गोपाल राम जी को 1 लाख खाजा के श्री रामनवमी महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।

यह महाप्रसाद नाथद्वारा से 14 अप्रैल, 2024 को सुबह 10:00 बजे रवाना होकर, भीलवाड़ा 14 अप्रैल, 2024 दोपहर 02:00 बजे पहुंचा व शाय 07:00 बजे जयपुर पहुंचा, 15 अप्रैल, को सुबह सात बजे 07:00 मथुरा पहुंचा व सांय 05:00 बजे लखनऊ पहुंचा। यह प्रसाद अयोध्या 16 अप्रैल को सुबह 10:00 पहुंचेगा। उसके बाद रामनवमी के महापर्व पर सभी भक्त जनों को वितरित किया जाएगा।








टिप्पणियां