एक बार फिर से, डांडिया महारास-2023 दिल से
- A1 Raj
- 5 अक्टू॰ 2023
- 2 मिनट पठन
अपडेट करने की तारीख: 7 अक्टू॰ 2023
वैशाली नगर में 21 से 24 अक्टूबर को सजेगा मां दुर्गा का भव्य दरबार, खनकेंगें डांडिया, होगी गरबे की धमाल, दशहरे पर रावण दहन का होगा ख़ास, डांडिया क्वीन फ़ैशन कॉन्टेस्ट भी होगा विशेष, स्पेशल गरबा-डांडिया वर्कशॉप में सिखाए जा रहे हैं डांडिया के नए हुक स्टेप्स

जयपुर। अपनी भव्यता एवं विशालता के लिए मशहूर राजस्थान के सबसे बड़े डांडिया महारास-2023 का भव्य आयोजन इस बार भी पूरे जोश, उत्साह, उमंगता के साथ 21 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2023 तक प्रतिदिन सायं 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक वैशाली नगर गांधी पथ स्थित जानकी पैराडाइज परिसर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें इस बार दशहरा महोत्सव को शामिल करते हुए रावण दहन एवं कल्चर इवेंट आयोजित किए जाएंगे।

डांडिया महारास की गरबा और डांडिया वर्कशॉप प्रतिदिन वैशाली नगर स्थित नटराज डांस एंड म्यूजिक एकेडमी में लगाई जा रही हैं, जहां सीनियर डांस एक्सपर्ट सुनीता वर्मा के निर्देशन में पार्टिसिपेंट्स को फेस्टिवल के लिए स्पेशल ट्रेनिंग दी जा रही है।

डांडिया महारास के मुख्य आयोजक पवन टांक ने बताया कि पिछले 12 वर्षों से वैशाली नगर में होने वाले इस आयोजन के दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों के सबसे बड़े महापर्व नवरात्रि फेस्टिवल के तहत डांडिया महारास एक अनूठा आयोजन है, जिसमें महिला शक्ति के सम्मान के साथ ही सामाजिक सौहार्द, आपसी प्रेम, भाईचारे को बढ़ावा देने, "स्वच्छ जयपुर-स्वस्थ जयपुर", बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, कन्या पूजन एवं अन्य सोशल संदेश प्रसारित किए जाते हैं। डांडिया महारास के तहत इस वर्ष भी मां दुर्गा का भव्य दरबार सजाया जाएगा, जहां विशाल पांडाल में डांडिया एवं गरबे की धूम के बीच स्पेशल डांस परफॉर्मेंस एवं राजस्थानी संस्कृति एवं संस्कारों को सुशोभित करते करते हुए कई परफॉर्मेंसेस होंगी।

साथ ही महिलाओं में फ़ैशन के क्रेज़ को देखते इस बार से डांडिया क्वीन फ़ैशन कॉन्टेंट्स का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विजय पर्व दशहरे के दिन विनर्स महिलाओं को क्राऊन, ट्रॉफ़ी एवं अन्य ढेरों गिफ़्ट दिए जाएँगे।







टिप्पणियां