top of page
खोज करे

एआईएफएफ डी लाइसेंस फुटबॉल कोचिंग कोर्स का समापन बीकानेर में, 28 अभ्यर्थियों ने लिया भाग

एआईएफएफ डी लाइसेंस फुटबॉल कोचिंग कोर्स का समापन बीकानेर में, 28 अभ्यर्थियों ने लिया भाग


3rd आरएसी स्तिथ चैन सिंह स्टेडियम में जिला फुटबॉल संघ बीकानेर के तत्वाधान में जारी ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन डी लाइसेंस फुटबॉल कोचिंग कोर्स का समापन आज हुआ, कोर्स प्रभारी भैरूरतन ओझा ने बताया की 24 अक्टूबर से प्रारंभ हुए इस पांच दिवसीय कोर्स में पूरे प्रदेश से 28 प्रतिभागियों ने भाग लिया, कोर्स में पांचों दिन तीन सेशन में एआईएफएफ इंस्ट्रक्टर प्रियदर्शन ने फुटबॉल कोच की बारीकियां सिखाई तथा प्रेक्टिकल एग्जाम एवं थ्योरी एग्जाम भी लिया जिसके परिणाम के आधार पर फुटबॉल कोच चयनित किए जाएंगे।

आज हुए समापन समारोह में मुख्य अतिथि अर्जुन अवॉर्डी मगन सिंह राजवी, पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी देवी सिंह राजवी, संघ उपाध्यक्ष रहमत अली, फुटबॉल कोच भीम सिंह भाटी द्वारा प्रतिभागियों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर श्री राजवी ने कहा की राजस्थान फुटबॉल संघ पिछले काफी समय से अच्छा काम कर है जिसका लाभ प्रदेश के फुटबॉल खिलाड़ियों को मिल रहा है, वहीं संघ उपाध्यक्ष रहमत अली ने कहा की राजस्थान फुटबॉल संघ और जिला फुटबॉल संघ बीकानेर के तालमेल से बड़े बड़े आयोजन की मेजबानी बीकानेर कर रहा तथा आरएफए सचिव दिलीप सिंह शेखावत की सक्रियता का ही परिणाम है की एआईएफएफ राजस्थान को अनेकों आयोजनों की मेजबानी दे रहा हुआ, इंस्ट्रक्टर प्रियदर्शन ने राजस्थान फुटबॉल संघ और जिला फुटबॉल संघ का धन्यवाद ज्ञापित किया की ऐसे आयोजनों से प्रदेश में फुटबॉल को बढ़ावा मिलेगा साथ ही कहा की एक सकारात्मक कोच खेल ही नही समाज को भी प्रगति की और ले जाता है तथा सभी कोच से निष्ठा और लगन के साथ कार्य करने की अपील की, सह आयोजक बीकानेर फुटबॉल क्लब के उमेश सिंह शेखावत ने कहा की जिला फुटबॉल संघ सचिव अरविंद सिंह राठौड़ के कार्यकाल में बीकानेर नई बुलंदियों को छू रहा है तथा लगातार फुटबॉल के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रहा हैं।

प्रतिभागी कोच श्याम सिंह शेखावत, मो. अदनान, पिंकी फौजदार और रमेश शर्मा ने अपने अपने विचार रखे तथा राजस्थान फुटबॉल संघ और जिला फुटबॉल संघ का आभार व्यक्त किया की उन्होंने इस कोचिंग कोर्स का आयोजन किया जिससे फुटबॉल कोचिंग में सरलता लाई जा सकेगी।अंत में जिला फुटबॉल संघ की तरफ से अतिथियों तथा इंस्ट्रक्टर को आयोजन समिति द्वारा मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। आयोजन में देवेंद्र सिंह भाटी, गौतम ओझा, भरत ओझा, दीपक ओझा, यशवर्धन राजपुरोहित, हर्षित सिंह राजवी, राज रजवानियाँ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page