इंडियन बैंक की वैशाली नगर एस्टेट शाखा का शुभारंभ
- A1 Raj
- 3 अग॰ 2023
- 1 मिनट पठन
जयपुर। राजधानी के वैशाली नगर विस्तार स्थित गांधी पथ पश्चिम पर इंडियन बैंक की ओर से वैशाली नगर एस्टेट शाखा का शुभारंभ गुरुवार को इंडियन बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी शांतिलाल जैन के हाथों किया गया।

इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए शांतिलाल जैन ने सभी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इंडियन बैंक के नये वैशाली नगर एस्टेट शाखा खुलने के साथ ही जयपुर जिले में इंडियन बैंक की कुल 36 शाखाएं हो गई हैं। जबकि राजस्थान में इंडियन बैंक की कुल 140 शाखाएं हो गई हैं।

शांतिलाल जैन ने बताया कि इंडियन बैंक अपनी शाखा विस्तार के माध्यमों से जन-जन तक बैंक की सुविधाओं को पहुंचाने के लिए कृत संकल्प है।

उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को विश्वास दिलाया कि वैशाली स्टेट शाखा में ग्राहकों के लिए उच्च गुणवत्तापूर्ण ग्राहक सेवा सभी डिजिटल जनों के साथ उपलब्ध रहेगी।








टिप्पणियां