आराधना म्यूज़िकल ग्रुप ने रफ़ी साहब को संगीतमय स्वरांजली के साथ नए साल का संगीतमय आगाज
- A1 Raj
- 2 जन॰ 2025
- 2 मिनट पठन
अपडेट करने की तारीख: 5 जन॰ 2025
आराधना म्यूज़िकल ग्रुप ने रफ़ी साहब को संगीतमय स्वरांजली के साथ नए साल का संगीतमय आगाज ।

आराधना म्यूज़िकल ग्रुप (AMG) ने हिंदी सिनेमा के महान गायक मोहम्मद रफ़ी साहब को समर्पित एक म्युजिकल गेट टूगेदर प्रोग्राम के साथ नए साल की शुरुआत की।
यह कार्यक्रम 1 जनवरी बुधवार को बनीपार्क स्थित होटल ज़ोन बाईं द पार्क पर आयोजित किया गया ।

इस म्युजिकल इवनिंग में में AMG के प्रतिभाशाली गायकों द्वारा गाए गए रफ़ी साहब के सदाबहार हिट गानों की एक विस्तृत श्रृंखला पेश की गई।

के पी सक्सेना और गीतिका चतुर्वेदी ने "बेख़ुदी में सनम " राजीव कुमार और रेखा मल्होत्रा ने "आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे" संजीव जैन निकिता बंसल " कितना प्यारा वादा है" प्रेसिडेंट भारत जोशी प्रियंका सिंह "जनम जनम का साथ है" फॉउंडर अभिषेक माथुर विजेता सिन्हा ने " इशारो इशारो में दिल" स्पेशल गेस्ट गजेंद्र जाजपुरिया ने "चाहूंगा में तुझे" और विशेष आकर्षण तेज पाठक एडिशनल एस पी राजस्थान पुलिस अकेडमी ने " तेरी आँखों के सिवा" " जैसे क्लासिक गीतों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

यह कार्यक्रम बहुत सफल रहा, जिसमें 45 कलाकरों से अधिक लोग उपस्थित थे।

सभी साथियो ने संगीत और सौहार्द का आनंद लिया और कार्यक्रम से उत्साहित और प्रेरित महसूस करते हुए वापस लौटे।

आराधना म्यूजिकल ग्रुप युवा और प्रतिभाशाली गायकों का एक समूह है जो हिंदी फिल्म संगीत की विरासत को संरक्षित करने के लिए भावुक हैं।

AMG पिछले 3 वर्षों से क्वालिटी सिंगिंग के कार्यक्रम कर रहा है और अपने उच्च गुणवत्ता वाले प्रदर्शन के लिए ख्याति प्राप्त कर चुके हैं। AMG आप सभी के समर्थन और उपस्थिति के लिए उनका आभारी है और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उन्हें धन्यवाद देता है।
आराधना म्यूजिकल ग्रुप भविष्य में कई और सफल कार्यक्रमों की उम्मीद कर रहा है। उन्हें उम्मीद है कि वे अपने संगीत से दर्शकों का मनोरंजन और प्रेरणा देना जारी रखेंगे।













टिप्पणियां