top of page
खोज करे

आराधना का दौसा ओडिशन रहा रोमांचकारी

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 9 सित॰ 2024
  • 1 मिनट पठन

संगीत के प्रति दौसा का समर्पण बहुत जबर्दस्त और एकदम निराला है । वैसे तो मुझे पहले से ही आभास था कि दौसा ओडिशन बहुत शानदार होगा क्योकि वहां के कुछ प्रतिभाओं के सम्पर्क में लगातार रहता हूं लेकिन जब दौसा पहुचे तो नजारा एकदम अलग था ।

आज सुबह जब टीम AMG दौसा के लिए रवाना हुई तब बहुत तेज बरसात हो रही थी और यह बरसात जयपुर से दौसा तक लगातार हो रही थी ऐसा लग रहा था कि इतनीं बरसात में ओडिशन देने के लिए शायद ही कोई आये।


जब ओडिशन स्थल पर पहुचे तो वहां का नजारा बिल्कुल अलग था नन्हे नन्हे बालक, बालिकाएं , महिलाएं एवं पुरुष लगभग 40 के आस पास पिछले 2 घण्टे से हमारा इन्तेजार कर रहे है यह तो कमाल हो गया संगीत को लेकर इतनीं संजीदगी पहली बार नजर आयी और यही वो कारण है जो दौसा को संगीत की दुनिया मे विशेष स्थान दिलाता है ।


सारे कलाकार एक से बढ़कर एक लग रहे थे और कुछ तो इतने कॉन्फिडेंट लगें कि AMG के गोल्डन वॉइस ऑफ राजस्थान को इस बार दौसा जरूर जीतेगा उन सभी के इरादे बहुत बुलुन्द लगें ।

हमे ऐसा लग भी रहा है कि तीनों कैटेगिरी में दौसा बहुत बड़ी प्रतिस्पर्द्धा स्थापित करेगा । क्वालीफायर राउंड में किसी भी बेहतरीन कलाकार को दौसा से चुनोती अवश्य मिलने वाली है ।ओडिशन स्थल पर लक्की गुप्ता , अंशुल खंडेलवाल , शौभा , डॉक्टर अशोक शर्मा एवं उनकी टीम ने AMG की टीम का बहुत गर्मजोशी से स्वागत किया एवं बहुत शानदार व्यवस्थाएं बनाई ।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page