आमागढ़ वैधपुरी कॉलोनी वासियों ने धरना समाप्त कर बांटा पौष बड़ा प्रसादी
- A 1 Rajasthani
- 11 जन॰ 2025
- 2 मिनट पठन
सरकार लोगों का घर बसाती है, उजाड़ती नहीं–रवि नैय्यर
आमागढ़ वैधपुरी कॉलोनी वासियों ने धरना समाप्त कर बांटा पौष बड़ा प्रसादी
जयपुर। आमागढ़
वैधपुरी कालोनीवासियों के घरों पर विभिन्न बैंकों द्वारा बिना भौतिक सत्यापन कराये षड्यंत्र कर लोनिंग कर दी गई थी। मजे की बात यह है कि जिन मकानों को लोनिंग की गई उन मकान वालों ने किसी प्रकार का कोई लोन कभी लिया ही नहीं। अमानगढ़ बैधपुरी कॉलोनी के दर्जनों से अधिक म
कान वालों को इस बारे में मालूम चला तो उन्होंने इस समस्या को लेकर 17 सितम्बर 2024 को धरना प्रदर्शन शुरू किया।

वहीं सरकार से गुहार लगाते हुए पटवारी से लेकर कलक्टर, सीबीआई तक को इस पूरे प्रकरण को अवगत कराया तो यह मामला पूरी तरह फर्जी पाया गया। अब सरकार की ओर से इस कॉलोनी में रहने वाले लोगों को यह आश्वासन मिला है कि यहां रहने वाले लोग पूरी तरह निश्चिंत रहें। सरकार इस कॉलोनी में रहने वाले लोगों को घरों से बेघर नहीं करेगी। क्योंकि सरकार हमेशा घर बसाने का कार्य करती है ना कि घर उजाड़ने का काम करती है। इस तरह सरकार से आश्वासन मिलने पर अनगढ़ वैधपुरी कॉलोनी वालों ने शुक्रवार 10 जनवरी को लगभग 4 महिने चले धरने को समाप्त कर दिया।
इस खुशी के मौके पर सभी लोगों ने मिलकर पौष बड़ा प्रसादी का आयोजन कर सभी को पौष बड़ा प्रसादी बांटी। लोगों का धरना समाप्त कराने के लिए राज्य सरकार के जनप्रतिनिधि के रूप में भाजपा विधायक प्रत्याशी रहे रवि नैय्यर ने कार्यक्रम में
मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित होकर लोगों को
आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।

इसके बाद इनके हाथों ही पौष बड़ा प्रसादी का वितरण किया गया। इसके साथ ही विगत लगभग 150 दिनों से चल रहा धरना प्रदर्शन पूरी तरह समाप्त कर दिया गया।








टिप्पणियां