आमजन द्वारा समर्पित पुराने कपड़ों का वितरण जयपुर 10 अक्टूबर 2025
आमजन द्वारा समर्पित पुराने काम आने योग्य कपड़े 10 अक्टूबर 2025 शुक्रवार को
जयपुर में एक सुंदर पहल हुई जब आमजन द्वारा समर्पित पुराने कपड़ों का वितरण मजदूर चौंकटी दादी का फाटक पर किया गया। संयुक्त विकास समिति संयोजक नानक राम थावानी ने बताया कि यह सेवा कार्य भूमि कृपलानी, विकास सुखलानी, राम सिंह शेखावत, मानसिंह शेखावत, नारायण दास सिंधी, पुरुषोत्तम नाजवानी, किशोर बैरवा, मनोज कृपलानी, और हर्ष केसवानी के सहयोग से संभव हुआ।

श्री झूले लाल सेवा समिति अध्यक्ष वासुदेव रुपानी ने बताया कि समिति पिछले चार सालों से इस तरह के सेवा कार्य कर रही है और आगे भी करती रहेगी। पुरुषोत्तम नाजवानी ने कहा कि वे पुराने कपड़ों के मुख्य संग्रहण स्टोर का प्रभार संभालेंगे और इस सेवा कार्य को निरंतर जारी रखेंगे।








टिप्पणियां