आदर्श मानव सेवा फाउंडेशन की तरफ श्री राधाकृष्ण मंदिर में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी महोत्सव
- A1 Raj
- 28 अग॰ 2024
- 1 मिनट पठन
श्री राधाकृष्ण मंदिर में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी महोत्सव
जयपुर। जन्माष्टमी के उपलक्ष में आदर्श मानव सेवा फाउंडेशन की तरफ से राजधानी के जामडोली इलाके में चेतक विहार विस्तार कॉलोनी स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण व राधा की मनमोहक झांकी सजाई गई।

इस कार्यक्रम के आयोजक फाउंडेशन की संथापिका अरुणा देवी और मुकेश खत्री रहे,
जिन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी इस मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस मौके पर राधाजी के रूप में बालिका माही खत्री ने बहुत ही आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति देकर सभी भक्तों को मनमोहित कर दिया। जबकि श्रीकृष्ण की वेशभूषा में प्रिया शर्मा ने सभी को आकर्षित किया।

वहीं इस कार्यक्रम में इलाके में रहने वाले कृष्ण भक्तों ने बढ़चढकर हिस्सा लिया। वहीं भजन गायक कलाकारों मनमोहक भजनों की प्रस्तुति देकर सभी भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

कार्यक्रम के दौरान पंकज खत्री, कार्तिक बब्बनी, आरती खत्री, प्रियंका खत्री, अनिता विजय बब्बानी, मिष्ठी, शिवकांत शर्मा, राजकुमार शर्मा, कमलेश शर्मा, प्रवीण शर्मा, साकेत शर्मा, विशाल शर्मा, दामोदर खंडेलवाल, मनीष खंडेलवाल, रतन गुर्जर, गोपाल सैनी, दिलीप, ओमप्रकाश मीणा, पप्पू मीणा, महेश पुरवइया व सत्यनारायण सहित अन्य भक्तगणों ने उपस्थित होकर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया।







टिप्पणियां