अमृता देवी की याद में पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आयोजित किया
- A1 Raj
- 30 सित॰ 2023
- 1 मिनट पठन
अमृता पर्यावरण संरक्षण मंच चोमूं के तत्वाधान में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय चौमूं में वीरांगना अमृता देवी की याद में पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण स्लोगन उदघोष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

साथ ही अमृता देवी जीवन परिचय वाचन विद्यालय की छात्रा चारुषी झालानी ने किया। प्रतियोगिता में पायल सैनी,पारुल शर्मा, वंशिका शर्मा, रितिका यादव, चंचल जांगिड़ आदि विजेता घोषित हुई। इन विजेता विद्यार्थियों को विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सुमन शर्मा ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
अमृता पर्यावरण मंच के अध्यक्ष श्रीमान घनश्याम जांगिड़ ने कहां की जलवायु परिवर्तन विश्व की एक बड़ी समस्या है। यह समस्या मनुष्य की दूर दृष्टि नैतिक कर्तव्य के अभाव में हुई अब हमें वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी नैतिक दिनचर्या के रूप में करनी है। विद्यालय की प्राचार्य सुमन शर्मा ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम का मंच संचालन मंच सचिव रंगमंच कलाकार सुनील सोगण ने किया। सोगण ने पर्यावरण गीत प्रस्तुत किया। , अमृता पर्यावरण के द्वारा विद्यालय परिवार को स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया ।अवसर पर सविता सैनी, लक्ष्मी मीणा, मीनू मित्तल, श्रवण बुनकर, हीरालाल, कुलदीप, सुरेश, अर्चना, बिंदु ,स्नेहलता, रमेश, काशीनाथ, कलावती, बाबूलाल, केदार, अनीता, सुमन, नम्रता आदि अध्यापकगण उपस्थित थे।







टिप्पणियां